EDU TERIA Logo
CartSign InSign UpEnroll Now

The Indian Constitution, in its preamble, declares India to be a socialist, secular, democratic Republic. Discuss the constitutional provisions for implementing this declaration a…

BPSC Mains answer writing · · 38marks · model answer in Hindi & English

हिंदी माध्यम

प्रश्न

भारतीय संविधान की प्रस्तावना भारत को एक समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करती है। इस घोषणा को लागू करने हेतु किए गए संवैधानिक प्रावधानों की चर्चा कीजिए तथा वर्तमान समय में इनके प्रासंगिकता का आकलन कीजिए।


आदर्श उत्तर

STEP-I : भूमिका

    भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना में वर्णित समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक गणराज्‍य हमारे संवैधानिक मूल्‍यों की आधारशिला एवं संविधान निर्माताओं के स्‍वप्‍न एवं आदर्शों का दर्पण है। इसके लिए संविधान के विभिन्‍न भागों में कई संवैधानिक प्रावधन किये गए थे साथ ही 26  जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही समय-समय पर विभिन्‍न सरकारों ने इसके व्‍यावहारिक रूप से धरातल पर उतारने हेतु कई उल्‍लेखनीय कार्य किया है।

STEP-II : समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्‍य से संबंधित संवैधानिक प्रावधान

    भारतीय संविधान अपनी प्रस्तावना में भारत को एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। इस घोषणा को क्रियान्वित करने के लिए निम्नलिखित संवैधानिक उपबंध किए गए हैं-

  1. समाजवादी - ध्यातव्य है कि 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी शब्‍द को जोड़कर स्पष्ट कर दिया गया कि भारतीय शासन का मौलिक लक्ष्य समाजवादी ढाँचे पर आधारित समाज की स्थापना है। भारतीय समाजवाद, साम्यवादी समाजवाद न होकर लोकतांत्रिक समाजवाद है। यहाँ मिश्रित अर्थव्यवस्था में विश्वास व्यक्त किया गया, जहाँ सार्वजनिक और निजी क्षेत्र साथ-साथ मौजूद होते हैं।

  • डी.एस. नकारा बनाम भारत संघ के मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया है कि समाजवाद का मूल तत्त्‍व कमजोर वर्ग और कर्मकारों के जीवन स्तर को ऊँचा करना है और उनके लिए जन्म से मृत्यु तक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देना है। इसका अर्थ आर्थिक समानता एवं आय के समान वितरण से है।

  • वस्तुतः भारतीय समाजवाद, गाँधीवाद और मार्क्सवाद का अनोखा मिश्रण है, जो निश्चय ही गाँधीवाद की ओर झुका है। यद्यपि उदारीकरण, निजीकरण एवं वैश्वीकरण की नयी आर्थिक नीति (1991) ने भारत के समाजवादी प्रतिरूप को थोड़ा लचीला बनाया है। समाजवाद की घोषणा को क्रियान्वित करने वाले सबसे महत्त्वपूर्ण  उपबंध नीति निर्देशक तत्व के अंतर्गत अनुच्छेद-39 (ख) और (ग) है।

  • 39 (ख) में जहाँ सामूहिक हित के लिए समुदाय के भौतिक संसाधनों के सम वितरण की व्यवस्था है वहीं 39 (ग) में धन एवं उत्पादन के साधनों के संकेन्द्रण रोकने का उपबंध है। इसके अतिरिक्त, अनुच्छेद-38 में यह निर्धारित किया गया है कि राज्य लोक कल्याण की अभिवृद्घि के लिए सामाजिक व्यवस्था बनाएगा तथा अनुच्छेद-39 (क) में समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान है।

  • जबकि अनुच्छेद-41 में कुछ दशाओं में कार्य, शिक्षा और लोक सहायता पाने के अधिकार की बात की गई है। आगे अनुच्छेद-42 कार्य की न्यायसंगत और मानवोचित दशाओं तथा प्रसूति सहायता से संबंधित है। पुनः अनुच्छेद-43 कर्मकारों के लिए निर्वाह मजदूरी तथा 43 (क) उद्योगों के प्रबंध में कर्मकारों की भागीदारी सुनिश्चित करता है, जबकि अनुच्छेद-47 के तहत पोषाहार एवं जीवन स्तर को ऊँचा करके लोक स्वास्थ्य को सुधार करने का दायित्व राज्य को दिया गया है।

  1. धर्मनिरपेक्ष - धर्मनिरपेक्ष शब्द को वर्ष 1976 के 42वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा गया। धर्मनिरपेक्षता का मूल अर्थ है कि राज्य सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करे यानी किसी धर्म को कोई विशेष दर्जा या राज्याश्रय प्रदान न करे। पुनः धर्मनिरपेक्ष राज्य से आशा की जाती है कि वह अपनी जनता के साथ भेद-भाव न करे तथा धर्म और राजनीति को अलग करने का प्रयत्‍न करे।

  • 'धर्मनिरपेक्षता’ को क्रियान्वित करने के लिए कई संवैधानिक उपबंध है, जैसे अनुच्छेद-14 से 16 के तहत समानता का अधिकार जो धर्माधारित भेदभाव का निषेध करता है। पुनः अनुच्छेद-27 में प्रावधान है कि राज्य किसी धर्म को बढ़ावा देने के लिए किसी व्यक्ति अथवा संस्था की कर चुकाने के लिए बाध्य नहीं करेगा जबकि अनुच्छेद-28 सरकारी शिक्षण संस्थाओं में धार्मिक शिक्षा को प्रतिबंधित करता है।

  1. लोकतांत्रिक- संविधान की प्रस्तावना में लोकतांत्रिक शासन की परिकल्पना की गई है। यह प्रचलित ‘संप्रभुता के सिद्घांत’ पर आधारित है अर्थात् सर्वोच्च शक्ति जनता में निहित होती है। भारत जैसे विविधतामूलक वृहद जनसंख्या वाले देश में संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था की गई है जिसमें कार्यकारणी अपने सभी नीतियों और कार्यों के लिए विधायिका के प्रति जवाबदेह है। ध्‍यातव्‍य है कि संविधान की प्रस्तावना में लोकतांत्रिक शब्द का इस्तेमाल वृहद रूप में किया गया है, जिसमें न केवल राजनीतिक लोकतंत्र बल्कि सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र को भी शामिल किया गया है।

  • लोकतांत्रिक व्यवस्था को क्रियान्वित करने के लिए व्यापक संवैधानिक उपबंध है। प्रथमतः अनुच्छेद 326 के अंतर्गत सार्वभौम वयस्क मताधिकार दिया गया है। पुनः संसद और राज्य विधानमंडल के संदर्भ में व्यापक संवैधानिक प्रावधान है। इसके अतिरिक्त विधि की सर्वोच्चता (अनुच्छेद-14), न्यायपालिका की स्वतंत्रता और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की व्यवस्था है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।

  1. गणतंत्र- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में गणतंत्र का सामान्य अर्थ यह है कि राष्ट्र का प्रमुख, राष्ट्रपति निर्वाचित होगा। विदित है कि राष्ट्रपति का चुनाव पाँच वर्ष के लिए अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। इसके साथ ही गणतंत्र के अर्थ में दो और बातें कही जा सकती हैं, पहला यह कि राजनैतिक संप्रभुता किसी व्यक्ति विशेष अथवा राजा के हाथ में होने के बजाय जनता के हाथ में होता है और दूसरा यह कि इसमें किसी भी प्रकार का विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग उपस्थित नहीं होता है।

  • गणराज्य की घोषणा को क्रियान्वित करने वाला सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण  उपबंध अनुच्छेद-52 है जिसमें कहा गया है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा तथा संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी (अनुच्छेद 53)। यद्यपि इस शक्ति का प्रयोग वह मंत्रिपरिषद के परामर्श से करेगा, जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होगा (अनुच्छेद 74)।

STEP-III : इनकी व्‍यवहारिकता का आकलन

    आजादी के बाद से ही प्रस्‍तावना में वर्णित मूल्‍यों एवं दर्शन को व्‍यवहारिक रूप से लागू करने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है जिसे हम निम्‍न रूप में देख सकते हैं।

  1. समाजवादी आदर्श की व्यावहारिकता

  • भारत का समाजवाद राज्य की अर्थनीति को इस प्रकार निर्देशित करता है कि संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण, अवसरों की समानता और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। स्वतंत्रता के बाद भूमि सुधार, हरित क्रांति, सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार, गरीबी उन्मूलन एवं आज की सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ (जैसे जन-धन, मनरेगा, मुफ्त भोजन, स्वास्थ्य बीमा आदि) समाजवादी प्रतिबद्घता को दर्शाती हैं।

  • फिर भी आर्थिक असमानता, बेरोज़गारी, क्षेत्रीय विकास का असंतुलन, निजीकरण की तीव्र गति और पूँजी-केन्द्रित विकास मॉडल समाजवादी आदर्श की पूर्ण प्राप्ति में बाधक बने हुए हैं। अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ने से संविधान का समाजवादी लक्ष्य व्यवहार में अभी आंशिक रूप से ही साकार हुआ है।

  1. पंथनिरपेक्षता की व्‍यावहारिकता

  • भारत ने प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता, किसी भी धर्म का पालन, प्रचार और संरक्षण का अधिकार दिया है। राज्य सभी धर्मों के प्रति समान दूरी बनाए रखते हुए किसी विशेष धर्म का पक्ष नहीं लेता। हालाँकि, व्यवहार में साम्प्रदायिक तनाव, धार्मिक ध्रुवीकरण, पहचान की राजनीति और समय-समय पर होने वाली हिंसा पंथनिरपेक्षता को चुनौती देती है। कई बार राजनीतिक दल धार्मिक भावनाओं का उपयोग करके मतदाताओं को प्रभावित करते हैं, जिससे प्रस्तावना का पंथनिरपेक्ष चरित्र कमजोर पड़ता है। फिर भी न्यायपालिका, नागरिक समाज और संवैधानिक संस्थाएँ इस मूल मूल्य की रक्षा में महत्त्वपूर्ण  भूमिका निभाते हैं।

  1. लोकतांत्रिक शासन की व्यावहारिकता

  • भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहाँ सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार, स्वतंत्र एवं नियमित चुनाव, बहुदलीय प्रणाली, स्वतंत्र न्यायपालिका और सक्रिय मीडिया लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। लेकिन व्यावहारिक पक्ष में धनबल, चुनावी अनैतिकता, दलबदल, राजनीतिक विघटन, सूचना का सीमित प्रवाह, और कुछ संस्थाओं पर प्रभाव की आशंका लोकतांत्रिक गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। हाल के वर्षों में सोशल मीडिया-प्रेरित ध्रुवीकरण और फेक न्यूज ने भी लोकतांत्रिक विमर्श को जटिल बनाया है। इसके बावजूद नागरिक भागीदारी में वृद्घि, पारदर्शी कानून, डिजिटल शासन और न्यायपालिका की सक्रियता लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ बनाए रखती है।

  1. गणराज्य की वास्तविकता

  • गणराज्य का अर्थ है- राष्ट्र का प्रमुख जनता द्वारा चुना जाता है और देश की सर्वश्रेष्ठ सत्ता नागरिकों के पास होती है।

  • भारत में राष्ट्रपति का चुनाव, मौलिक अधिकारों की सुरक्षा और शासन का जनता के प्रति जवाबदेह रहना इस आदर्श को व्यवहार में दर्शाता है।

  • लेकिन सामाजिक-आर्थिक असमानताएँ, अवसरों की असमान पहुँच, शक्तिशाली वर्गों का प्रभुत्व और प्रशासनिक ढाँचे की जटिलता सामान्य व्यक्ति की वास्तविक भागीदारी को सीमित करती हैं।

  • इसके बावजूद संवैधानिक संस्थाएँ, न्यायपालिका और सुधारात्मक कानून गणराज्यात्मक आदर्श को जीवित रखते हैं।

STEP-IV : निष्‍कर्ष

     प्रस्तावना सिर्फ़ एक शुरुआती अभिव्‍यक्ति नहीं है बल्कि भारत के संवैधानिक नज़रिए का एक गतिशील चार्टर है। यह देश के ऐतिहासिक अनुभवों को उसकी भविष्य की इच्छाओं के साथ मिलाता है और कानूनों और सरकारी कार्यों को समझने के लिए एक मानक ढाँचा देता है। राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय के सार को बताकर, प्रस्तावना संविधान के बदलाव लाने वाले चरित्र को मज़बूत करती है। इसकी स्‍थायी प्रासंगिकता संवैधानिक नैतिकता को प्रेरित करने और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने की इसकी क्षमता में निहित है।

English Medium

Question

The Indian Constitution, in its preamble, declares India to be a socialist, secular, democratic Republic. Discuss the constitutional provisions for implementing this declaration and assess its current applicability.


Model answer

STEP-I : Introduction

      The socialism, secularism, and democratic republic enshrined in the Preamble of the Indian Constitution form the foundation of our constitutional values ​​and reflect the dreams and ideals of the Constitution's founding fathers. Numerous constitutional provisions were made to this end in various parts of the Constitution. Since its enactment on January 26, 1950, various governments have, from time to time, undertaken significant efforts to translate these principles into practice.

STEP-II : Constitutional provisions relating to socialist, secular, democratic, republic

       The Indian Constitution declares India a socialist, secular, democratic republic in its Preamble, and the following constitutional provisions have been made to implement this declaration:

  1. Socialist - It is noteworthy that the 42nd Constitutional Amendment Act of 1976 added the word "socialist" to the Preamble, making it clear that the fundamental goal of Indian governance is the establishment of a society based on a socialist framework.

  • In the case of D.S. Nakara v. Union of India, the Supreme Court held that the core essence of socialism is to uplift the standard of living of the weaker sections and workers, and to guarantee them social security from birth to death. It implies economic equality and the equitable distribution of income.

  • In reality, Indian socialism is a unique blend of Gandhism and Marxism, though it leans decidedly towards Gandhism. However, the New Economic Policy (1991) of liberalization, privatization, and globalization has imparted a degree of flexibility to India's socialist model. The most significant provisions implementing the socialist ideal are found in Articles 39(b) and 39(c) of the Directive Principles of State Policy.

  • While Article 39(b) provides for the equitable distribution of the community's material resources to subserve the common good, Article 39(c) contains provisions to prevent the concentration of wealth and means of production. Additionally, Article 38 mandates that the State shall secure a social order for the promotion of public welfare, and Article 39(a) provides for equal justice and free legal aid.

  • Article 41 addresses the right to work, education, and public assistance in certain cases. Furthermore, Article 42 deals with just and humane conditions of work and maternity relief. Article 43 ensures a living wage for workers, and Article 43(a) guarantees workers' participation in the management of industries; meanwhile, Article 47 entrusts the State with the responsibility of improving public health by raising the level of nutrition and the standard of living.           

  1. Secular - The term "secular" was added to the Preamble of the Constitution by the 42nd Constitutional Amendment of 1976. The basic meaning of secularism is that the state should treat all religions equally, that is, it should not grant any special status or state patronage to any religion. Again, a secular state is expected to not discriminate against its people and strive to separate religion and politics.

  • There are several constitutional provisions to implement "secularism," such as Articles 14 and 16, the right to equality, which prohibit discrimination based on religion. Article 27 further provides that the state shall not compel any person or institution to pay taxes for promoting any religion, while Article 28 prohibits religious education in government educational institutions.

  1. Democratic-The Preamble of the Constitution envisages democratic governance. It is based on the prevalent principle of sovereignty, meaning that supreme power lies with the people. In a diverse and populous country like India, a parliamentary democracy has been established, in which the executive is accountable to the legislature for all its policies and actions. It is noteworthy that the term "democracy" is used broadly in the Preamble of the Constitution, encompassing not only political democracy but also social and economic democracy.

  • Extensive constitutional provisions are in place to implement a democratic system. First, Article 326 provides for universal adult suffrage. Further, comprehensive constitutional provisions are in place regarding Parliament and State Legislatures. Furthermore, the supremacy of law (Article 14), the independence of the judiciary, and the provision of an Election Commission for free and fair elections play a crucial role in the successful functioning of a democratic system.

  1. Republic- The general meaning of "republic" in the Preamble of the Indian Constitution is that the head of the nation, the President, will be elected. It is known that the President is indirectly elected for a term of five years. Furthermore, two more points can be made about the meaning of a republic: first, that political sovereignty rests with the people rather than with any individual or king, and second, that there is no privileged class.

  • The most important provision implementing the declaration of the republic is Article 52, which states that there shall be a President of India and that the executive power of the Union shall be vested in the President (Article 53). However, he shall exercise this power in consultation with the Council of Ministers, headed by the Prime Minister (Article 74).

STEP-III : Assessing their feasibility

  1. Practicality of the Socialist ideal

  • Indian socialism guides state economic policy to ensure equitable distribution of resources, equality of opportunity, and protection of the weaker sections. Post-independence, land reforms, the Green Revolution, the expansion of the public sector, poverty alleviation, and today's social security schemes (such as Jan Dhan, MNREGA, free food, health insurance, etc.) reflect socialist commitments.

  • Nevertheless, economic inequality, unemployment, imbalance in regional development, the rapid pace of privatization, and a capital-centric development model remain obstacles to the full realization of the socialist ideal. Due to the widening gap between rich and poor, the socialist goal of the Constitution has been only partially realized in practice.

  1. The Reality of Secularism

  • India guarantees every citizen the right to freedom of religion, the right to practice, propagate, and protect any religion. The state maintains equal respect for all religions, and does not favor any particular religion. However, in practice, communal tensions, religious polarization, identity politics, and occasional violence challenge secularism. Political parties often use religious sentiments to influence voters, undermining the secular character of the Preamble. Nevertheless, the judiciary, civil society, and constitutional institutions play a vital role in protecting this fundamental value.

  1. Practicality of democratic governance

  • India is the world's largest democracy, where universal adult suffrage, free and regular elections, a multi-party system, an independent judiciary, and an active media strengthen democracy. However, in practice, issues such as money power, electoral malpractices, defections, political fragmentation, limited flow of information, and the perceived influence of certain institutions impact democratic quality. In recent years, social media-induced polarization and fake news have also complicated democratic discourse. Nevertheless, increased citizen participation, transparent laws, digital governance, and an active judiciary strengthen the foundations of democracy.

  1. The reality of the Republic

  • A republic means that the head of the nation is elected by the people and the ultimate power of the country rests with the citizens.

  • In India, the election of the President, the protection of fundamental rights, and the accountability of the government to the people demonstrate this ideal in practice.

  • However, socio-economic inequalities, unequal access to opportunities, the dominance of powerful classes, and the complexity of the administrative structure limit the real participation of the common man.

  • Despite this, constitutional provisions, judiciary and reformative laws keep the republican ideal alive.

STEP-IV : Conclusion

        Ultimately, the Preamble is not merely an introductory statement but a dynamic charter of India’s constitutional vision. It harmonizes the nation’s historical experiences with its future ambitions, providing a normative framework to interpret laws and governmental actions. By articulating the essence of political, social and economic justice, the Preamble reinforces the transformative character of the Constitution. Its enduring relevance lies in its ability to inspire constitutional morality and strengthen India’s democratic ethos.

Practise it yourself. Get your copy evaluated, free.

New question every day at 10:00 PM IST · हर रात 10 बजे नया प्रश्न

Join PARAKH free