NAVYA 2.0 का शुभारंभ
Eduteria Insights · 28 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार में NAVYA 2.0 का शुभारंभ किया।
NAVYA के बारे में
NAVYA: Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Women and Adolescent Girls (युवतियों और किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करना)।
यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
इसका उद्देश्य किशोरियों और युवा महिलाओं के बीच कौशल विकास, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता तथा आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
NAVYA 2.0 की प्रमुख विशेषताएँ
कवरेज: देश के 24 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 100 जिलों में इसका विस्तार किया गया है।
आयु वर्ग: इसके अंतर्गत अब 16–25 वर्ष की आयु की युवतियों को शामिल किया जाएगा। पहले इसका आयु वर्ग 16–18 वर्ष था।
प्रमुख क्षेत्र: आकांक्षी जिलों और वंचित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
व्यावसायिक प्रशिक्षण: उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप, नए युग के कौशल (New-age Skills) और गैर-पारंपरिक रोजगार भूमिकाओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
रोजगार के अवसर: यह रोजगार, अप्रेंटिसशिप (शिक्षुता प्रशिक्षण) और उद्यमिता को बढ़ावा देता है।
- NAVYA 2.0
- NAVYA Scheme
- Women Empowerment
- Adolescent Girls
- Skill Development
- Vocational Training
Swipe up (or press ↓) for the next news















