चंद्रयान-5/LUPEX मिशन के रोवर का प्रोटोटाइप प्रदर्शित हुआ
Eduteria Insights · 28 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA (Japan Aerospace Exploration Agency) ने 25 नवंबर 2026 को जापान के चोफू एयरोस्पेस सेंटर में चंद्रयान-5/LUPEX मिशन के रोवर का प्रोटोटाइप प्रदर्शित किया।
यह भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA का संयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन है।
इस मिशन को वर्ष 2028 में जापान के H3-24L प्रक्षेपण यान से लॉन्च किए जाने की योजना है।
चंद्रयान-5/LUPEX मिशन के बारे में
पूरा नाम: लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन (Lunar Polar Exploration – LUPEX)।
यह भारत के चंद्रयान कार्यक्रम का पाँचवाँ मिशन है।
प्रमुख उद्देश्य: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट जल सहित अन्य वाष्पशील पदार्थों (Volatile Materials) का अध्ययन करना।
यह मिशन चंद्रमा के स्थायी रूप से छाया वाले क्षेत्रों (Permanently Shadowed Regions – PSRs) का अध्ययन करेगा।
इसका उद्देश्य चंद्रमा पर जल एवं बर्फ की उपलब्धता और वितरण का पता लगाना है।
रोवर की प्रमुख विशेषताएँ
इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के ऊबड़-खाबड़ एवं कठिन भूभाग पर संचालित करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
इसमें चलने के लिए क्रॉलर ट्रैक (Crawler Tracks) का उपयोग किया गया है।
यह चंद्रमा की सतह एवं सतह के नीचे मौजूद पदार्थों का अध्ययन करेगा।
यह चंद्रमा की सतह से लगभग 1.5 मीटर की गहराई तक मिट्टी (Lunar Regolith) के नमूने निकालकर उनका विश्लेषण करेगा।
रोवर के प्रोटोटाइप का प्रदर्शन कृत्रिम चंद्र सतह पर किया गया।
महत्त्व
चंद्रमा पर जल एवं बर्फ की उपस्थिति और वितरण का पता लगाने में सहायता मिलेगी।
भविष्य में चंद्र संसाधनों के उपयोग की संभावनाओं का आकलन किया जा सकेगा।
भारत और जापान के बीच अंतरिक्ष सहयोग मजबूत होगा।
यह भविष्य के चंद्र नमूना-वापसी मिशनों तथा भारत के दीर्घकालिक मानव चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है।
- Chandrayaan-5
- Chandrayaan-5 LUPEX Mission
- LUPEX Mission
- Lunar Polar Exploration
- ISRO
- JAXA
- India Japan Space Cooperation
- Lunar Rover
- Moon Exploration
- Lunar South Pole
Swipe up (or press ↓) for the next news















