राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026
Eduteria Insights · 27 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 का आयोजन 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित बापू सभागार में किया गया।
इसका आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत किया गया।
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस
प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है।
डॉ. वर्गीज कुरियन को भारत की श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है।
इस दिवस का उद्देश्य डेयरी क्षेत्र के विकास, पशुधन अवसंरचना, किसानों की आय में वृद्धि तथा सतत पशुपालन को बढ़ावा देना है।
बिहार का डेयरी क्षेत्र
वर्तमान दुग्ध उत्पादन: लगभग 48 लाख लीटर प्रतिदिन।
लक्ष्य: दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन करना।
कॉम्फेड (COMFED)
दैनिक दुग्ध संग्रहण: 23.97 लाख किलोग्राम।
दैनिक दूध बिक्री: 18.41 लाख लीटर।
भारत का डेयरी क्षेत्र
वैश्विक दुग्ध उत्पादन में भारत का योगदान लगभग एक-चौथाई है।
कार्यक्रम में दिए गए वक्तव्य के अनुसार, वर्ष 2013-14 की तुलना में भारत के दुग्ध उत्पादन में लगभग 84% की वृद्धि हुई है।
भारत वैश्विक स्तर पर निम्नलिखित स्थान रखता है:
दुग्ध उत्पादन: प्रथम स्थान।
अंडा उत्पादन: दूसरा स्थान।
मांस उत्पादन: चौथा स्थान।
Swipe up (or press ↓) for the next news















