संजय पुरी आर्किटेक्ट्स ने ‘वर्ल्ड बिल्डिंग ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता
Eduteria Insights · 26 Nov 2026
चर्चा में क्यों है?
मुंबई स्थित वास्तुकला फर्म संजय पुरी आर्किटेक्ट्स ने इंदौर में स्थित अपने Prestige University Project के लिए World Architecture Festival 2026 में World Building of the Year पुरस्कार जीता।
यह महोत्सव अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित किया गया था।
यह परियोजना दर्शाती है कि पारंपरिक भारतीय वास्तुकला के तत्वों, विशेषकर बावड़ियों (Stepwells) और आंगनों (Courtyards) को आधुनिक शैक्षणिक बुनियादी ढाँचे के साथ एकीकृत करके सतत विकास, प्राकृतिक वेंटिलेशन और जलवायु-अनुकूल डिजाइन को बढ़ावा दिया जा सकता है।
Prestige University Project के बारे में
वास्तुकार: संजय पुरी (Sanjay Puri)
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
डिजाइन प्रेरणा: पारंपरिक भारतीय बावड़ियाँ और आँगन
इस भवन को कार्यक्षमता और सतत विकास के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पर्याप्त प्राकृतिक वेंटिलेशन और दिन के उजाले के साथ संवादात्मक एवं उपयोगी स्थान विकसित किए गए हैं।
प्रमुख वास्तुशिल्प विशेषताएँ
आँगन-आधारित डिजाइन : कई आँगन प्राकृतिक प्रकाश, वेंटिलेशन और लोगों के आपसी संवाद के लिए स्थान उपलब्ध कराते हैं।
बावड़ी-प्रेरित वास्तुकला : इसका डिजाइन भारत की पारंपरिक जल संरचनाओं से प्रेरित है।
जल संरक्षण : छतों और आँगनों में वर्षा जल संचयन क्षेत्र बनाए गए हैं, जिससे वर्षा का पानी जमीन में रिसकर भूजल पुनर्भरण (Groundwater Recharge) में मदद करता है।
जलवायु-अनुकूल डिजाइन : प्राकृतिक वेंटिलेशन और छायांकन (Shading) का उपयोग करके एयर कंडीशनिंग पर निर्भरता कम की जाती है।
ऊर्जा दक्षता : इसका सोलर रिफ्लेक्टिव इंडेक्स (Solar Reflective Index) कथित तौर पर पारंपरिक भवन की तुलना में दोगुना है, जिससे गर्मी का अवशोषण कम होता है।
लचीले स्थान : आँगन और खुले क्षेत्र विद्यार्थियों के आपसी संवाद, आवागमन और बाहरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हैं।
- World Building of the Year 2026
- Prestige University Indore
- Sanjay Puri Architects
- World Architecture Festival
- Sustainable Architecture
- Climate Responsive Design
- Stepwell Architecture
- Green Buildings
- Indian Architecture
- UPSC Current Affairs
- BPSC Current Affairs
Swipe up (or press ↓) for the next news















