भारत वापस लाए गये तीन प्राचीन पुरावशेष
Eduteria Insights · 27 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने विदेशों से भारत वापस लाई गई तीन प्राचीन पुरावशेषों (Antiquities) को नई दिल्ली स्थित धरोहर भवन में तमिलनाडु पुलिस की आइडल विंग CID (Idol Wing CID) को सौंप दिया।
भारत वापस लाई गई प्राचीन मूर्तियाँ
1. संत सुंदरर एवं परवई नाचियार
काल: 16वीं शताब्दी, विजयनगर साम्राज्य का काल।
मूल स्थान: श्री नरीश्वर शिव मंदिर, विराचोलापुरम, कल्लाकुरिची तालुक, तमिलनाडु।
कहाँ से वापस लाई गई: स्मिथसोनियन संग्रहालय (Smithsonian Museum), अमेरिका।
2. संत कन्नप्पा नयनार
काल: चोल काल।
मूल स्थान: अरुलमिगु अग्नीश्वरस्वामी मंदिर, तिरुपुगलुर, नागपट्टिनम जिला, तमिलनाडु।
मूर्ति की विशेषताएँ:
इसमें शैव संत कन्नप्पा नयनार को त्रिभंग मुद्रा में खड़े हुए दर्शाया गया है।
उनका दायाँ हाथ आँख की ओर उठा हुआ दिखाया गया है।
कहाँ से वापस लाई गई: हेग , नीदरलैंड।
3. सोमस्कंद (शिव एवं उमा)
काल: 12वीं शताब्दी, चोल काल।
मूल स्थान: श्री विश्वनाथ शिव मंदिर, आलत्तूर, मन्नारगुडी तालुक, तंजावुर जिला, तमिलनाडु।
कहाँ से वापस लाई गई: स्मिथसोनियन संग्रहालय (Smithsonian Museum), अमेरिका।
संबंधित संस्थाओं की भूमिका
1. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
यह भारत की सांस्कृतिक एवं पुरातात्त्विक विरासत के संरक्षण के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है।
विदेशों में मौजूद भारत की चोरी हुई या अवैध रूप से बाहर ले जाई गई प्राचीन कलाकृतियों की पहचान और उन्हें वापस लाने का कार्य करती है।
इस कार्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय करती है।
2. आइडल विंग CID, तमिलनाडु पुलिस
यह तमिलनाडु पुलिस की एक विशेष इकाई है।
इसका प्रमुख कार्य मंदिरों से चोरी हुई मूर्तियों और अन्य प्राचीन कलाकृतियों से संबंधित मामलों की जाँच करना तथा उनकी बरामदगी में सहायता करना है।
विदेशों से वापस लाई गई इन तीनों प्राचीन मूर्तियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए इस इकाई को सौंपा गया है।
- ASI
- Archaeological Survey of India
- Antiquities Repatriation
- Indian Cultural Heritage
- Cultural Heritage Conservation
- Idol Wing CID
Swipe up (or press ↓) for the next news















