भारतीय नौ सेना को सौंपा गया फ्रिगेट विंध्यगिरि
Eduteria Insights · 28 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
विंध्यगिरि (Y3024), नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17A) का सातवाँ और अंतिम फ्रिगेट तथा GRSE द्वारा निर्मित तीसरा फ्रिगेट है। इसे हाल ही में कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
इसके साथ ही प्रोजेक्ट 17A के सभी सात फ्रिगेट भारतीय नौसेना को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
प्रमुख विशेषताएँ
परियोजना: प्रोजेक्ट 17A (नीलगिरि श्रेणी)।
निर्माता: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता।
डिजाइन: वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (WDB)।
बहु-मिशन क्षमता: इसमें सतह-रोधी युद्ध (Anti-Surface Warfare), वायु-रोधी युद्ध (Anti-Air Warfare) और पनडुब्बी-रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare) जैसी क्षमताएँ हैं।
आधुनिक तकनीक: प्रोजेक्ट 17 (शिवालिक श्रेणी) की तुलना में इसमें उन्नत हथियार, सेंसर, स्टील्थ तकनीक, स्वचालन और युद्ध के दौरान सुरक्षित रहने की बेहतर क्षमता है।
स्टील्थ तकनीक के बारे में
स्टील्थ तकनीक ऐसी तकनीक है, जिसका उद्देश्य सैन्य प्लेटफॉर्म की दुश्मन के सेंसरों द्वारा पहचान किए जाने की संभावना को कम करना है।
इसका मुख्य उद्देश्य जहाज के रडार क्रॉस सेक्शन (Radar Cross-Section – RCS) को कम करना है, जिससे दुश्मन के रडार के लिए जहाज का पता लगाना अधिक कठिन हो जाता है।
नौसैनिक प्लेटफॉर्म में स्टील्थ तकनीक को निम्नलिखित तरीकों से अपनाया जाता है:
विशेष ढाँचा और ऊपरी संरचना: रडार तरंगों के परावर्तन को कम करने के लिए जहाज के ढाँचे और ऊपरी संरचना का विशेष डिजाइन तैयार किया जाता है।
रडार परावर्तक सतहों में कमी: रडार तरंगों को परावर्तित करने वाली सतहों और बाहर दिखाई देने वाले अनावश्यक उपकरणों को कम किया जाता है।
ध्वनिक शोर में कमी: सोनार द्वारा पहचान की संभावना कम करने के लिए जहाज से उत्पन्न होने वाले ध्वनि और कंपन को कम किया जाता है।
तापीय एवं विद्युत चुंबकीय संकेतों का प्रबंधन: जहाज से निकलने वाली ऊष्मा और विद्युत चुंबकीय संकेतों को नियंत्रित किया जाता है।
- INS Vindhyagiri
- Vindhyagiri Y3024
- Project 17A
- Nilgiri Class Frigates
- Indian Navy
- GRSE
- Garden Reach Shipbuilders and Engineers
Swipe up (or press ↓) for the next news















