Diabetic population highest in India: Atlas
The Raj hangover is a thing of the past. With globalisation has come acceptance of our Indian identity. The mantra of the moment is to merge the English language with the vernacular. Get into the des groove with Priya Pathiyan

Phir bhi dil is Hindustani
Gone is the zamaana when this sentence would be considered uncool at school. Today, vernacular lingo liberally spices up conversations across the country from Kapurthala to Kozhikode. And unlike in the past, it's now quite the 'hip and happening' thing to do. With regional languages shedding their 'vernac', 'verny' and 'vern ceases to mirror the changing attitudes of society. There's Hinglish, there's Banglish (Bengali + English)... hybrids that occur not because people want them to, but because they're the best way to express oneself when either of the two separate languages are unable to convey one's meaning effectively on their own."
young and the jet-set use the lexicon of the times... From Pepsi's 'Yeh Dil Moange More' to Samsung's 'Gol Do, Flat Lo' offer and the ad for Haldiram's Chips which encourages us to 'Just Munch Karo', communication is the aim of the game and Hindi, English or Spanish, it's all the same.
also related. While old time MBAs prided themselves on their foreign degrees and matching accents, today they have to be in touch with the grassroots consumer. Most managers have to do a stint in the
University's department of English, says, "A language should never suffer from the curse of untouchability. It's good that English is open to accepting new words and there is no reason to feel impoverished recognised languages and about 800 dialects, India has a lot of verbal resources to offer. Couple that fact with India's status as the world's second largest English-speaking country and the math is
University of Delhi, puts it: "The purity in English has been localised. Hinglish is not just an easy way to communicate, it's also becoming an accepted form of English. Tomorrow you might find hinglish, Tinlish or Banglish words in vogue. The fact that English has been localised just might soon be spea Hinglish!" Whether Hinglis mainstream or not immaterial. What is that people are r shackled by the ru language and are f on communicating effectively. Appare chalta hai outlook plus points too. (With inp

Trend-spotting: English goes vernacular
A. 2016
me such additions. It only
elementary: As Prof
Richest one per cent owns 40 per cen
Report by U.N. institute finds the richest 10 per cent of We always of global assets. Half the world's adult population,
en
ers
feights
ional flights on-metros
ng itself for that magical tain in India now offer direct flig includes places like Gaya, Guwa Jooa, Amritsar and Calicut. For t, these towns get many footfallers, business visitors and even s rports Authority of India has markable percentage increase traffic from small towns might atation. Only absolute figures in the whether the increase is real or towns are growing visibly as tra connected abroad through dir ignifies the socio-economic cha- tellite townships and non-me- and consumer demand - both ng power outside of the metro- ing market in luxury cars, designed
6 भूमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन

the te er. a use y ould How- nations ation is tak s. Pr ffs of r een sp gs, me these valid
abled services (Fres), is slowly losing ground to Gurgaon.
The millennium city that has already made a mark in offshoring business is the next hot spot for Business Transformation Outsourcing (BTO), according to a study conducted by the Associated
2007-06, the All India BTO market will be around \7.5 billion in which Gurgaon's share will be over \1.4 billion," said D.S. Ra General, ASSOCHA
Gurgaon's share will be
\$1.4 billion
ket will touch \$18 billion, said Rawat. And Gurgaon has a special place
Knee-jerk reactions behir high market volatility Reprint 2026-27
busy assiminating the findings of this study that would be published in January 2007. By 2010, the All India BTO mar-
आज इक्कीसर्वी शताब्दी में सामाजिक परिवर्तन पर कोई चर्चा भूमंडलीकरण के संदर्भ पर कुछ विचार किए बिना हो ही नहीं सकती। यह स्वाभाविक है कि सामाजिक परिवर्तन और विकास विषयक इस पुस्तक में, ‘भूमंडलीकरण’ (ग्लोबलाइजेशन) और ‘उदारीकरण’ (लिबरलाइजेशन) शब्द इससे पहले के अध्यायों में आ चुके हैं। अध्याय 4 में भूमंडलीकरण, उदारीकरण और ग्रामीण समाज विषयक अनुभाग को पुन:स्मरण करें। अपनी पुस्तक के पन्ने पीछे की ओर पलटें और अध्याय-5 में उदारीकरण के बारे में भारत सरकार की नीति और भारतीय उद्योगों पर उसका प्रभाव विषयक अनुभाग को पढ़ों। जब हमने अध्याय-3 में विज्ञन मुंबई एवं भूमंडलीय शहरों के भविष्य के बारे में चर्चा की थी, तब भी ये शब्द आए थे। अपनी पाठ्यपुस्तकों के अलावा भी आपने भूमंडलीकरण शब्द को समाचारपत्रों, टेलीविजन कार्यक्रमों यहाँं तक कि अपनी रोजमरा की बातचीत में भी पढ़ा-सुना होगा।
China follows right behind with 39.8 million diabetics
Ramya Kannan
CHENNAI: If anything, the International Diabetes Federation's (IDF) Diabetes Atlas released early December in South Africa, only confirms what we already know: India has the largest number of people living with diabetes.
It is in the pre-diabetic phase, Impaired Glucose Tolerance, that China overtakes India, both in the prevalence and projections.
The Atlas and In series that begin in 2000, begins with the preamble: "With the forces of globalisation and industrialisation, proceeding at an increasing rate, the prevalence of diabetes is predicted to increase dramatically of the next few decades. The resulting burden of complications and premature mortality will continue present itself as a major a growing public health problem for most countries."
The IDF has worked on t Atlas, hoping to create an i pact on the public health p icy of various governmen across the world, advis
them to factor diabetes into their plans, according to A. Ramachandran, Director, Diabetes Research Centre and M.V. Hospital for Diabetes, Chennai.
Dr. Ramachandran, who also served on the Atlas Committee where his research has been extensively quoted, says, "we need to push the cause of fighting diabetes with governments. We believe that politicians are consome distance between itself and India. China will have 59.3 million diabetics in 2025, the Atlas says.
However, the Atlas throws up figures that put China ahead of India in the pre-diabetic stage defined as Impaired Glucose Tolerance (IGT), again associated with insulin resistance.
In fact, China is currently way ahead of the rest of the world, with 64.3 million people with IGT, and will continue to be in 2025, according to the Atlas, with 79.1 million IGTs. India follows with a current prevalence of 35.9 million persons and a projected total of 56.2 million people in 2025.
क्रियाकलाप 6.1
किसी भी समाचारपत्र को नियमित रूप से दो सप्ताह तक पढ़े और यह नोट करें कि 'भूमंडलीकरण' शब्द का प्रयोग कैसे हुआ है। कक्षा में अपने अन्य साथियों की टिप्पणियों से अपनी टिप्पणी की तुलना करें।
विभिन्न प्रकार के टेलीविजन कार्यक्रमों में 'भूमंडलीकरण' एवं 'विश्वव्यापी' (ग्लोबल) शब्दों के संदर्भों को नोट करें। आप राजनीतिक या आर्थिक अथवा सांस्कृतिक मामलों से संबंधित समाचारों और चर्चाओं पर भी अपना ध्यान
केंद्रित कर सकते हैं।
The Big Global Movement Against WTO
6th Ministerial Conference (MC6) of World Trade Organisation (WTO) go the Seattle and stay? The clarion call to 'Derail the Hong Kong Ministerial' scheduled from 13-18 December been reverberating from all corners of the world.
Ghaziabad- global city

भुमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन
क्रियाकलाप-6.1 से आप को यह जानने में सहायता मिलेगी कि भूमंडलीकरण शब्द का प्रयोग विभिन्न प्रसंगों में अनेक रीतियों से किया जाता है। फिर भी हमें यह स्पष्ट रूप से जानने की आवश्यकता है कि वास्तव में इस शब्द का अर्थ क्या है? इस अध्याय में हम भूमंडलीकरण के अर्थ को उसके भिन्न-भिन्न आयामों में और उनके सामाजिक परिणामों को समझने का प्रयास करेंगे।
लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि भूमंडलीकरण की एक ही परिभाषा हो सकती है और उसे समझने का तरीका भी एक ही है। दरअसल हम यह देखेंगे कि भिन्न-भिन्न विषय अथवा अकादमिक शास्त्र (डिसीप्लीन) भूमंडलीकरण के भिन्न-भिन्न पक्षों पर ध्यान दिलाते है। अर्थशास्त्र आर्थिक आयामों, जैसे पूँजी के प्रवाह आदि का अधिक विवेचन करता होगा। राजनीतिशास्त्र सरकारों की बदलती हुई भूमिका पर ध्यान दिलाता होगा। तथापि भूमंडलीकरण की प्रक्रिया ही इतनी व्यापक है कि भिन्न-भिन्न विषयों को भूमंडलीकरण के कारणों और परिणामों को समझने के लिए, एक-दूसे से अधिकाधिक जानकारी लेनी पड़ती है। तो आझए देखें कि समाजशास्त्र भूमंडलीकरण को समझने के लिए क्या करता है।
समाजशास्त्र व्यक्ति और समाज, सूक्ष्म और स्थूल, व्यष्टि एवं समष्टि (माइक्रो एवं मैक्रो), स्थानीय एवं भूमंडलीय के बीच के संबंधों के भाव को समझने के लिए समाजशास्त्रीय कल्पना शक्ति का प्रयोग करता है। एक दूरदराज के गाँव में रहने वाला किसान भूमंडलीय परिवर्तनों से कैसे प्रभावित होता है? भूमंडलीकरण ने मध्यवर्ग के रोजगार के अवसरों पर कैसा प्रभाव डाला है? उसने बड़े भारतीय निगमों के पारराष्ट्रीय (टौंसनेशनल) निगम बन जाने की संभावनाओं को कैसे प्रभावित किया है? यदि खुदरा व्यापार का क्षेत्र पार राष्ट्रीय बड़ी कंपनियों के लिए खोल दिया जाता है तो पड़ोस के पंसारी पर उसका क्या प्रभाव होगा? आज हमारे शहरों और कस्बों में इतने अधिक बड़े-बड़े बिक्री भंडार (शॉपिंग मॉल) क्यों है? आज युवाओं में अपना खाली समय बिताने का तरीका कैसे बदल गया है? हम भूमंडलीकरण द्वारा लाए जा रहे विभिन्न प्रकार के व्यापक परिवर्तनों के कुछ उदाहरण देते है। आप स्वयं भी ऐसे और कई उदाहरण बता सर्केंगे जिनसे भूमंडलीय घटनाक्रम आम लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। और उसके माध्यम से उस तरीके को भी प्रभावित कर रहा है जिससे समाजशास्त्र को समाज का अध्ययन करना है।
बाजार को खुला कर देने, और अनेक उत्पादों के आयात पर लगे प्रतिबंधों को हटा देने से, हम देखते हैं कि हमारे पास-पड़ोस की दुकानों में दुनिया के भिन्न-भिन्न भागों से उत्पादित वस्तुएँ आने लगी हैं। आयात पर लगे सभी प्रकार के परिमाणात्मक प्रतिबंधों को पहली अप्रौल, 2001 से खारिज कर दिया गया है। अब पड़ोस के फलों की दुकान में बिक्री के लिए पड़ी चीन की नाशपाती और आस्ट्रेलिया के सेब को देखकर आश्चर्य नहीं होता। पड़ोस की दुकान में आपको आस्ट्रेलियाई संतरे का रस और बर्फ में जमे हुए पैकेटों में तलने के लिए तैयार (आलू आदि की) चिष्प मिल जाएँगी। हम अपने घरों में अपने परिवार या मित्रों के साथ बैठकर जो खाते-पीते हैं, वह भी धीरे-धीरि बदल रहा है। नीति में किए गए एक जैसे परिवर्तन उपभोक्ताओं और उत्पादकों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं। यह बदलाव जहाँ एक संपन्न शहरी उपभोक्ता के लिए उपभोग के नए और व्यापक विकल्प लाता है, वहीं एक किसान के लिए आजीविका का संकट पैदा कर सकता है। ये परिवर्तन व्यक्तिगत होते हैं क्योंकि वे व्यक्ति के जीवन और जीवन शैली को प्रभावित करते हैं। लेकिन वे निश्चित रूप से सार्वजनिक नीतियों से भी जुड़े होते हैं जिन्हें सरकार अपनाती है और विश्व व्यापार संगठन (डब्लू.टी.ओ) के साथ समझौता करके तय करती है। झसी प्रकार, स्थूल नीतिगत परिवर्तनों का मतलब यह है कि एक टेलीविजन चैनल की बजाय, आज हमारे पास वास्तव में बीसों चैनल हैं। मीडिया में जो आकस्मिक नाटकीय परिवर्तन आए हैं, वे संभवतः भूमंडलीकरण के सबसे अधिक स्पष्ट प्रभाव हैं। हम इनके बारे में अगले अध्याय में अधिक विस्तार से चर्चा करेंगो। यहाँ वैसे ही कुछ बेतरतीब उदाहरण दे दिए गए हैं लेकिन आप इनकी सहायता से उस घनिष्ठ पारस्परिक संबंध को समझ सर्केंगे जो लोगों के व्यक्तिगत जीवन और भूमंडलीकरण की दूरस्थ नीतियों के बीच विद्यमान हैं। जैसा कि पहले कहा गया है, समाजशास्त्रीय कल्पनाशक्ति सूक्ष्म एवं स्थूल के बीच, व्यष्टि एवं समष्टि के बीच और व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक के बीच संबंध स्थापित कर सकती है।
कोई भी समाजशास्त्री या सामाजिक मानवविज्ञानी एक समाज का अलग-थलग रूप में अध्ययन नहीं कर सकता। स्थान और समय की दूरियाँ सिकुड़ जाने से यह परिवर्तन हुआ है। समाजशास्त्रियों को इन भूमंडलीय अंतःसंबंधों को ध्यान में रखते हुए गाँवों, परिवारों, आंदोलनों, बच्चों के पालन-पोषण के तरीकों, काम और अवकाश के क्षणों, दफ्तरशाही, अधिकारीतंत्रीय संगठनों अथवा जातियों का अध्ययन करना होगा। इन अध्ययनों में विश्व व्यापार संगठन के नियमों का कृषि पर तथा उसके फलस्वरूप किसान पर पढ़ने वाले प्रभाव का भी ध्यान रखा जाएगा।
भूमंडलीकरण का प्रभाव बहुत व्यापक होता है। यह हम सबको प्रभावित करता है। कुछ के लिए इसका अर्थ है नए-नए अवसरों का उपलब्ध होना तो दूसरों के लिए आजीविका की हानि हो सकता है। ज्यों ही चीनी और कोरियाई रेशम के धागे (यार्न) ने बाजार में प्रवेश किया, बिहार की रेशम कातने और धागा बनाने वाली औरतों का धंधा ही चौपट हो गया। बुनकर और उपभोक्ता इस नए यार्न (चीन एवं कोरिया के रेशम के धागे) को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि यह कुछ सस्ता है और इसमें एक तरह की चमक भी होती है। भारतीय समुद्री जल में बड़े-बड़े मछली पकड़ने वाले जहाजों के प्रवेश के साथ ही कुछ ऐसी ही उठापटक हुई। ये बड़े-बड़े जहाज़ वे सब मछलियाँँ बटोरकर ले गए जो पहले भारतीय नौकाओं द्वारा इकढ़ी की जाती थीं। इस प्रकार मछली छाँटने, सुखाने, बेचने और जाल बुनने वाली औरतों की रोजी-रोटी छिन गई। गुजरात में, गोंद इकढ़ा करने वाली औरतें जो पहले बावल के पेड़ों (जुलिफेरा) से गोंद इकढ़ा करती थीं, सूडान से सस्ते गोंद का आयात शुरू हो जाने से, अपना रोजगार खो बैठीं। भारत के लगभग सभी शहरों में, रढ़ी बीनने वाले लोग कुछ हद तक अपना रोजगार खो बैठे क्योंकि विकसित देशों से रढ़ी कागज का आयात होने लगा है। इसी अध्याय में आगे चलकर हम यह देखेंगे कि परंपरागत मनोरंजनकर्ताओं के व्यवसायों पर इस भूमंडलीकरण का क्या प्रभाव पड़ा है।
यह स्पष्ट है कि भूमंडलीकरण का सामाजिक आशय बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन, जैसाकि आपने अभी देखा है, समाज के विभिन्न हिस्सों पर इसका प्रभाव बहुत ही भिन्न प्रकार का होता है। इसलिए भूमंडलीकरण के प्रभाव के बारे में लोगों के विचार एकसमान न होकर, बहुत-ही विभाजित हैं। कुछ का विश्वास है कि भूमंडलीकरण बेहतर विश्व के अग्रदूत के रूप में अत्यंत आवश्यक है। दूसरों को डर है कि विभिन्न भागों, समूहों के लोगों पर भूमंडलीकरण का असर बहुत ही अलग-अलग प्रकार का होता है। उनका कहना है कि अधिक सुविधासंपन्न वर्गों में बहुत-से लोगों को तो इससे लाभ होगा लेकिन पहले से ही सुविधा-वंचित आबादी के बहुत बड़े हिस्से की हालत बद से बदतर होती चली जाएगी। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यह कहते हैं कि भूमंडलीकरण एकदम नयी प्रक्रिया नहीं है। अगले दो अनुभागों में हम इन मुद्रों पर चर्चा करेंगे। हम यह भी पता लगाएँगे कि प्राचीन काल में भूमंडलीय स्तर पर भारत के अंतःसंबंध कैसे थे। हम यह भी जाँच करेंगे कि क्या वास्तव में भूमंडलीकरण की कुछ खास विशेषताएँ हैं- और वे क्या-क्या हैं?
6.1 क्या भमंडलीकरण के अंतःसंबंध विश्व और भारत कै लिए नए हैं?
यदि भूमंडलीकरण भूमंडलीय अंतःसंबंधों के बारे में है तो हम यह पूछ सकते हैं कि क्या यह कोई नयी प्रघटना है? क्या भारत और विश्व के विभिन्न भाग प्रारंभिक कालों में आपस में अंतःक्रिया नहीं करते थे?
प्रारंभिक वर्ष
भारत आज से दो हजार वर्ष पहले भी विश्व से अलग-थलग नहीं था। हमने अपनी इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में प्रसिझ्ट्रेशम मार्ग (सिल्करूट) के बारे में पढ़ा है; यह मार्ग सदियों पहले भारत को उन महान सभ्यताओं से जोड़ता था जो चीन, फ्रांस, मिस्त्र और रोम में स्थित था। हम यह भी जानते हैं कि भारत के लंबे अतीत के दौरान, विश्व के भिन्न-भिन्न भागों से लोग यहाँं आए थे, कभी व्यापारियों के रूप में, कभी विजेताओं के रूप में और कभी नए स्थान की तलाश में प्रवासी के रूप में और फिर वे यहीं बस गए। दरदराज के भारतीय गाँवों में लोग ऐसे समय को याद करते हैं जब उनके पूर्वज कहीं और रहा करते थे, जहाँं सैं वे उस स्थान पर आए जहाँं वे इस समय रह हरे हैं।
इस प्रकार, भूमंडलीय अंतःक्रियाएँ अथवा भूमंडलीय दृष्टिकोण कोई नयी चीज्ज नहीं है जो आधुनिक युग अथवा आधुनिक भारत के लिए अनोखी हो।
यह एक रोचक तथ्य है कि संस्कृत-भाषा का सबसे महान व्याकरणाचार्थ, पाणिनी, जिसने ईसापूर्व चौथी शताब्दी के आसपास संस्कृत व्याकरण और स्वरविज्ञान को सुव्यवस्थित एवं रुपांतरित किया था, वे अफगान मूल के
बॉक्स 6.1
थे...। सातवीं शताब्दी के चीनी विद्वान यी जिंग ने चीन से भारत आते हुए, मार्ग में जावा (श्रीविजय शहर में) में रूककर संस्कृत सीखी थी। अंतःक्रियाओं का प्रभाव थाईलैंड से मलाया, इंडो-चाइना, इंडोनेशिया, फिलिपिंस, कोरिया और जापान... तक समस्त एशिया महाद्वीप की भाषाओं और शब्दावलियों में टूष्टिगोचर होता है।
हमें 'कूपमंडूक' (कुएँ में रहने वाले मेंढ़क) से संबंधित एक नीतिकथा में एकाकीकरणवाद (आइसोलेशनिज्म) के विरुढ्ध एक चेतावनी मिलती है। यह नीतिकथा संस्कृत के अनेक प्राचीन ग्रंथों में बार-बार दोहराई गई है......। 'कूपमंडूक' एक मेंढ़क है जो जीवनभर एक कुएँ में रहता है; वह और कुछ नही जानता और बाहर की हर चीज पर शक करता है। वह किसी से बात नहीं करता और किसी के साथ किसी भी विषय पर तर्क-वितर्क नहीं करता। वह तो बस बाहरी दुनिया के बारे में अपने दिल में गहरा संदेह पाले रखता है। विश्व का वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और आर्थिक इतिहास वास्तव में बहुत ही सीमित होता यदि हम भी कूपमंडूक की तरह जीवन बिताते। (सेन 2005:84:86)
उपनिवेशवाद और भूमंडलीय संयोजन
हमने आधुनिक भारत में सामाजिक विकास की कहानी औपनिवेशिक काल से शुरू की थी। आपने अध्याय- 1 में पढ़ा होगा कि आधुनिक पृंजीवाद का उसके प्रारंभ से ही एक भूमंडलीय आयाम रहा है। उपनिवेशवाद उस व्यवस्था का एक भाग था जिसे पृंजी, कच्ची सामग्री, ऊर्जा और बाजार के नए स्रोतों और एक ऐसे संजाल (नेटवर्क) की आवश्यकता थी जो उसे संभाले हुए था। आज भूमंडलीकरण की आम पहचान है लोगों का बड़े पैमाने पर प्रवसन जो उसका एक पारिभाषिक लक्षण है। आप यह तो जानते ही हैं कि संभवतः लोगों का सबसे बड़ा प्रवसन यूरोपीय लोगों का देशांतरण था जब वे अपना देश छोड़कर अमेरिका में और आस्ट्रेलिया में जा बसे थे। आपको याद होगा कि भारत से गिरमिटिया मजदूरों को किस प्रकार जहाजों में भरकर एशिया, अफ्रीका और उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के दूरवर्तीं भागों में काम करने के लिए ले जाया गया था और दास-व्यापार के अंतर्गत हज्ञारों अफ्रीकियों को दूरस्थ तटों तक गाड़ियों में भरकर ले जाया गया था।
स्वतंत्र भारत और विश्व
स्वतंत्र भारत ने भी भूमंडलीय दृष्टिकोण को अपनाए रखा। यह कई अर्थों में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलनों से विरासत में मिला था। विश्वभर में चल रहे उदारता संघर्षों के लिए प्रतिबढ़ता, विश्व के विभिन्न भागों में रहने वाले लोगों के साथ एकता दर्शना इसी दृष्टिकोण का अभिन्न अंग था। बहुत-से भारतवासियों ने शिक्षा एवं कार्य के लिए समुद्र पार की यात्राएँ कीं। एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया थी कच्चा माल, सामग्री और प्रौद्योगिकी का आयात और निर्यात स्वतंत्रता-प्राप्ति के समय से ही देश के विकास का अंग बना रहा। विदेशी कंपनियाँं भारत में सक्रिय थर्णे इसलिए हमें अपने आप से यह पूछने की जरूरत है कि परिवर्तन की वर्तमान प्रक्रिया क्या आमूल रूप से उस प्रक्रिया से भिन्न है जिसे हमने अतीत में देखा था।
6.2 भूमंडलीकरण की समझ
हमने देखा है कि अत्यंत प्रारंभिक काल से ही भूमंडलीय विश्व के साथ भारत के संबंध बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। हम यह भी जानते हैं कि पाश्चात्य पूँजीवाद, जैसाकि वह यूरोप में उभरा था, उपनिवेशवाद के रूप में, अन्य देशों के संसाधनों पर भूमंडलीय नियंत्रण के रूप में उभरा और आगे भी रहेगा। किंतु महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या भूमंडलीकरण केवल भूमंडलीय अंत:संबढृता के बारे में ही है या फिर इसका संबंध उन महत्वपूर्ण परिवर्तनों से है जो उत्पादन और संचार, श्रम तथा पूँजी के संगठन, प्रौद्योगिकीय नवाचार और सांस्कृतिक अनुभवों, शासन की प्रणालियों और सामाजिक आंदोलन में हुए हैं? ये परिवर्तन तब भी सार्थिक प्रतीत होते थे भले ही कुछ प्रतिमान पूँजीवाद की प्रारंभिक अवस्थाओं में स्पष्टत: ढूष्टिगोचर हो चुके हो। कुछ ऐसे परिवर्तनों ने जोकि संचार-क्राँति से प्रवाहित हुए थे, हमारे काम करने और रहने के तौर-तरीकों को बहुआयामी रूपों में बदल दिया गया है।
अब हम भूमंडलीकरण की विशिष्ट विशेषताओं के बारे में बतलाने का प्रयास करेंगे। जब आप उन विशेषताओं का अध्ययन करेंगे तो आपको यह महसूस होगा कि भूमंडलीय अंतःसंबढ़ता की एक सरल परिभाषा भूमंडलीकरण की गहनता एवं जटिलता को क्यों नहीं पकड़ पाती?
भूमंडलीकरण का अर्थ समूचे विश्व में सामाजिक एवं आर्थिक संबंधों के विस्तार के कारण विश्व में विभिन्न लोगों, क्षेत्रों एवं देशों के मध्य अंतःनिर्भरता की वृद्धि से है। यद्यापि आर्थिक शक्तियाँ भूमंडलीकरण का एक अभिन्न अंग हैं, लेकिन यह कहना गलत होगा कि अकेली वे शक्तियाँ ही भूमंडलीकरण को उत्पन्न करती हैं। भूमंडलीकरण सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के विकास के द्वारा ही सबसे आगे बढ़ा है। इन प्रौद्योगिकियों ने विश्वभर में लोगों के बीच अंतःक्रिया की गति एवं क्षेत्र को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है। इसके अलावा, हम यह भी देखेंगे कि राजनीतिक संदर्भ में भी इसका विस्तार हुआ। आझए, भूमंडलीकरण के विभिन्न आयामों पर दृष्टिपात करें। अपनी चर्चा को सहज बनाने के लिए हम आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर पृथक रूप से विचार करेंगे। तथापि आप शीघ्र ही समझ्र जाएँगे कि वे पहल्ू कितनी गहराई से परस्पर जुड़े हुए हैं।
भुमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन
भूमंडलीकरण के विभिन्न आयाम
आर्थिक आयाम
भारत में हम उदारीकरण और भूमंडलीकरण दोनों शब्दों का प्रयोग अक्सर करते रहते हैं। वे वास्तव में एक- दूसरे से जुड़े हुए अवश्य हैं पर एक जैसे नहीं हैं। भारत में, हमने देखा है कि राज्य (सरकार) ने 1991 में अपनी आर्थिक नीति में कुछ परिवर्तन लाने का निर्णय लिया था। इन परिवर्तनों को उदारीकरण की नीतियाँ कहा जाता है।
अ. उदारीकरण की आर्थिक नीति
भूमंडलीकरण में सामाजिक और आर्थिक संबंधों का विश्वभर में विस्तार सम्मिलित है। यह विस्तार कुछ आर्थिक नीतियों द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। मोटे तौर पर इस प्रक्रिया को भारत में उदारीकरण कहा जाता है। ‘उदारीकरण’ शब्द का तात्पर्य ऐसे अनेक नीतिगत निर्णियों से है जो भारत राज्य द्वारा 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व-बाज्ञार के लिए खोल देने के उद्देश्य से लिए गए थे। इसके साथ ही, अर्थव्यवस्था पर अधिक नियंत्रण रखने के लिए सरकार द्वारा इससे पहले अपनाई जा रही नीति पर विराम लग गया। सरकार ने स्वतंत्रता-प्राप्ति के बाद अनेक ऐसे कानून बनाए थे जिनसे यह सुनिश्चित किया गया था कि भारतीय बाज्ञार और भारतीय स्वदेशी व्यवसाय व्यापक विश्व की प्रतियोगिता से सुरक्षित रहें। इस नीति के पीछे यह अवधारणा थी कि उपनिवेशवाद से मुक्त हुआ देश स्वतंत्र बाज्ञार की स्थिति में नुकसान में ही रहेगा।
अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अर्थ था भारतीय व्यापार को नियमित करने वाले नियमों और वित्तीय नियमनों को हटा देना। इन उपायों को ‘आर्थिक सुधार’ भी कहा जाता है। ये सुधार क्या हैं? जुलाई 1991 से, भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपने सभी प्रमुख क्षेत्रों (कृषि, उद्योग, व्यापार, विदेशी निवेश और प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक क्षेत्र, वित्तीय संस्थाएँ आदि) में सुधारों की एक लंबी शृंखला देखी है। इसके पीछे मूल अवधारणा यह शी कि भूमंडलीय बाजार में पहले से अधिक समावेश करना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी सिब्द्र होगा।
उदारीकरण की प्रक्रिया के लिए अंतरिष्ट्रीय मुद्राकोष (आई.एम.एफ.) जैसी अंतरिष्ट्रीय संस्थाओं से क्रण लेना भी ज़रूरी हो गया। ये क्रण कुछ निश्चित शर्तों पर दिए जाते हैं। सरकार को कुछ विशेष प्रकार के आर्थिक उपाय करने के लिए वचनबढ़ होना पड़ता है; और इन आर्थिक उपायों के अंतर्गत संरचनात्मक समायोजन की नीति अपनानी होती है। इन समायोजनों का अर्थ सामान्यतः सामाजिक क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा में राज्य के व्यय में कटौती है। अन्य अंतरिष्ट्रीय संस्थाओं जैसे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटी.ओ.) के संदर्भ में भी यह बात कही जा सकती है।
ब. पारराष्ट्रीय निगम
भूमंडलीकरण को प्रेरित एवं संचालित करने वाले अनेक आर्थिक कारकों में से, पारराष्ट्रीय निगमों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती है। टी.एन.सी., एम.एन.सी. या मल्टीनेशनल पारराष्ट्रीय निगम ऐसी कंपनियाँ होती हैं जो एक से अधिक देशों में अपने माल का उत्पादन करती हैं अथवा बाजार सेवाएँ प्रदान करती है। ये अपेक्षाकृत छोटी फर्में भी हो सकती है। इनके एक या दो कारखाने उस देश से बाहर होते हैं जहाँ वे मूलरूप से स्थित है। साथ ही, वे बड़े विशाल अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठान भी हो सकते हैं जिसका कारोबार संपूर्ण भूमंडल में फैला हुआ हो। कुछ बहुत बड़े पारराष्ट्रीय निगमों एम.एन.सी. के नाम जो जगप्रसिझ्ध हैं,
क्रियाकलाप 6.2
पारराष्ट्रीय निगमों द्वारा उत्पादित ऐसी वस्तुओं की सूची बनाएँ जिनका प्रयोग आप करते हैं अथवा आपने बाजार में देखा है अथवा जिनके विज्ञापनों को आपने सुना या देखा है। इस तरह के उत्पादों की सूची बनाएँ-
ये हैं- कोकाकोला, जनरल मोटर्स, कॉलगेट-पामोलिव, कोडैक, मित्सुबिशी आदि। भले ही इन निगमों का अपना एक स्पष्ट राष्ट्रीय आधार हो, फिर भी वे भूमंडलीय बाजारों और भूमंडलीय मुनाफ्रों की ओर अभिमुखित हैं। कुछ भारतीय निगम भी पारराष्ट्रीय बन रहे हैं किंतु हम समय के इस बिंदु पर निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि इस रूख को, कुल मिलाकर, भारत के लोग इसे किस अर्थ में लेंगे।
स. इलेक्ट्रॉनिक अर्थव्यवस्था
इलेक्टॉनिक अर्थव्यवस्था एक अन्य कारक है जो आर्थिक भूमंडलीकरण को सहारा देता है। कंप्यूटर के माउस को दबाने मात्र से बैंक, निगम, निधि प्रबंधक और निवेशकर्ता अपनी निधि को अंतराष्ट्रीय स्तर पर झ्धर से उधर भेज सकते हैं। हालाँकि इस प्रकार क्षणभर में ‘इलेक्टॉनिक’ ‘मुद्रा’ भेजने का यह तरीका बहुत खतरनाक भी है। भारत में अक्सर इसकी चर्चा स्टॉक एक्सचेंज में होने वाले उतार-चढ़ाव के संदर्भ में की जाती है। यह उतार-चढ़ाव विदेशी निवेशकों द्वारा मुनाफे के लिए अचानक बड़ी मात्रा में स्टॉक खरीदने या बेचने के कारण आता है। ऐसे सौदे संचार क्रांति की बदौलत ही संभव हुए हैं जिसके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे।
द. भाररहित अर्थव्यवस्था या ज्ञानात्मक अर्थव्यवस्था
भूमंडलीय अर्थव्यवस्था पिछले युगों के विपरीत अब प्राथमिक रूप से कृषि या उद्योग पर आधारित नहीं है। भारहित अर्थव्यवस्था वह होती है जिसके उत्पाद सूचना पर आधारित होते हैं जैसे, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, मीडिया और मनोरंजक उत्पाद तथा इंटरनेट आधारित सेवाएँ। ज्ञानात्मक अर्थव्यवस्था वह होती है
जिसमें अधिकांश कार्य-बल वस्तुओं के वास्तविक भौतिक उत्पादन अथवा वितरण में संलग्न नहीं होता, बल्कि उनके प्रारूप (डिजाइन), विकास, प्रौद्योगिकी, विपणन, बिक्री और सर्विस आदि में लगा रहता है। इस अर्थव्यवस्था में आपके पड़ोस में स्थित खान-पान प्रबंध सेवा से लेकर बड़े-बड़े ऐसे संगठन भी शामिल होते हैं जो सम्मेलनों जैसे व्यावसायिक समारोहों से लेकर शादी-विवाह जैसे पारिवारिक आयोजनों के लिए मेजबान को अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। ऐसे भी बहुत-से नए-नए व्यवसाय हैं जिनके बारे में कुछ दशकों पहले सुना ही नहीं गया था, उदाहरण के लिए कार्यक्रम प्रबंधक। क्या आपने उनके बारे में सुना है? वे क्या करते हैं? ऐसी ही कुछ नयी सेवाओं का पता लगाएँ।
य. वित्त का भूमंडलीकरण
यह भी ध्यान रहे कि मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति के कारण, पहली बार, वित्त का भूमंडलीकरण हुआ है। भूमंडलीय आधार पर एकीकृत वित्तीय बाजार इलेक्ट्रॉनिक परिपथों में, कुछ ही क्षणों में अरबों-खरबों डॉलर के लेन-देन कर डालते हैं। पृँजी और प्रतिभूति बाजारों में चौबीसों घटे व्यापार चलता रहता है। न्यूयार्क, टोकियो और लंदन जैसे नगर वित्तीय व्यापार के प्रमुख केंद्र हैं। भारत में, मुंबई को देश की वित्तीय राजधानी कहा जाता है।
क्रियाकलाप 6.3
भर्मंडलीय संचार
विश्व में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र और दूरंसचार के आधारभूत ढाँङे में हुई महत्वपूर्ण उन्नति के फलस्वरूप भमूंडलीय संचार व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। अब कुछ घरों और बहुत-से कार्यालयों में बाहरी दुनिया के साथ संबंध बनाए रखने के अनेक साधन मौजूद हैं; जैसे- टेलीफ्रोन (लैंडलाइन और मोबाइल दोनों किस्मों के), फैक्स मशीनें, डिजिटल और केबल टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक मेल और इंटरनेट आदि।
आप में से कुछ को ऐसी बहुत-सी जगहांं के बारे में पता होगा और कुछ को नहीं भी होगा। हमारे देश में इसे अक्सर ‘डिजिटल विभाजन’ का सूचक माना जाता है। इस डिजिटल विभाजन के बावजूद, प्रौद्योगिकी के ये विविधि रूप समय और दूरी को तो संकुचित या कम करते ही हैं। इस ग्रह पर दो सुदूर विपरीत दिशाओं– बंगलूरु और न्यूयार्क में– बैठे दो व्यक्ति न केवल बातचीत कर सकते हैं, बल्कि दस्तावेज और चित्र आदि भी एक-दूसरे को उपग्रह प्रौद्योगिकी की सहायता से भेज सकते हैं। भूमंडलीकरण की प्रक्रिया ने विश्व में नेटवर्क सोसायटी एवं मीडिया सोसायटी को उत्पन्न किया है। विश्व के विभिन्न देशों के बीच अन्तःसंबंध उत्पन्न हुए हैं लेकिन उसमें अभी कुशलता एवं गुणात्मक सुधार की जरूरत है। इस विषय पर भारत सरकार ने एक ओर अनेक संभावनाओं वाली योजना ‘डिजिटल इंडिया’ को प्रारम्भ किया है, जो सभी प्रकार के विनिमय में डिजिटलाईजेशन को सहायक इकाई के रूप में स्थापित करेगी। यह कार्यक्रम भारतवर्ष में एक ऐसे रूपान्तरण को जन्म देगा, जो डिजिटली दृष्टि से सशर्त भारतीय समाज एवं ज्ञान अर्थव्यवस्था को विस्तार देगा। आप अपने पिछले अध्यायों में पढ़ चुके हैं कि बाह्व स्रोतों से काम कैसे लिया जाता है।
क्रियाकलाप 6.4
Flying high
With more airlines flying the skies and air travel becoming affordable, it is time to look at infrastructure development and the availability of facilities at Indian airports.
VINAY KUMAR



Dizzying Heigl Direct international flights to more non-metros mall-town India gearing many as 15/4
s small-town India gearing As many as 15
many as 15 towns in abroad and the list is Jaipur,
The list is st attractive
ekers.
भूमंडलीय स्तर पर इंटरनेट का प्रयोग 1990 के दशक में बहुत अधिक बढ़ गया। 1998 में विश्व भर में 7 करोड़ लोग इंटरनेट का प्रयोग करते थे। इनमें से 62 प्रतिशत प्रयोगकर्ता संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में थे जबकि
बॉक्स 6.2
12 प्रतिशत एशिया में थे। 2000 तक इंटरनेट के प्रयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 32.5 करोड़ हो गई। भारत में सन् 2000 तक इंटरनेट के ग्राहकों की संख्या 30 लाख हो गई और 1.5 करोड़ लोग उसका प्रयोग करते थे और यह अब बढ़कर 70 करोड़ हो गया है।
2017–18 के एक अध्ययन के अनुसार, 10 घरों में से एक घर में कंप्यूटर है। लगभग सभी घरों के एक-चौथाई घरों में मोबाइल फ्रोन या अन्य उपकरणों के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी है। ये ऑँकड़े स्वयं यह सूचित करते हैं कि देश में कंप्यूटरों का तेजी से फैलाव होने के बावजूद, ‘डिजिटल विभाजन’ यहाँ अब भी है। इंटरनेट से जुड़ने की सुविधा अधिकतर नगरीय क्षेत्रों में ही पाई जाती है, जो साइबर कैफे के माध्यम से व्यापक रूप से उपलब्ध है। किंतु ग्रामीण इलाके अब भी अनिश्चित विद्युत आपूर्ति, व्यापक रूप से फैली हुई निरक्षरता और टेलीफ्रोन कनेक्शन जैसी अधिसंरचनाओं के अभाव के कारण अधिकतर इस सुविधा से वंचित है।
भारत में दूरसंचार विस्तार
बॉक्स 6.3
जब भारत ने 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी, उस समय इस नए राष्ट्र में 35 करोड़ की जनसंख्या के लिए 84,000
टेलीफोन लाइनें थी। तैंतीस साल बाद, 1980 तक भी भारत की टेलीफ्रोन सेवा की हालत ठीक नहीं थी; तब 70 करोड़ की जनसंख्या के लिए केवल 25 लाख टेलीफ्रोन तथा 12,000 सार्वजनिक फ्रोन थे और भारत के 6,00,000 गाँवों में से केवल 3 प्रतिशत गाँवों में ही टेलीफ्रोन लगे हुए थे। किंतु 1990 के दशक के आखिरी वर्षों में दूरसंचार परिद्धश्य में व्यापक बदलाव आ गया। 1999 तक भारत में 2.5 करोड़ टेलीफ्रोन लाइनें लग चुकी थीं; जो देश के 300 नगरों, 4,869 कस्बों और 310,897 गाँवों में फैली हुई थी जिनकी बदौलत भारत का दृरंसचार संजाल (नेटवर्क) विश्व, में नौवाँ सबसे बड़ा संजाल (नेटवर्क) बन गया था।
...1988 से 1998 के बीच, किसी-न-किसी प्रकार की टेलीफ्रोन सुविधा वाले गाँवों की संख्या 27,316 से बढ़कर 300,000 (यानी भारत में गाँवों की कुल संख्या से आधी) हो गई। 2000 तक कोई 6,50,000 पब्लिक कॉल ऑफिस (पी.सी.ओ.) भारत में दूर-दूर तक ग्रामीण पहाड़ी और जनजातीय इलाकों में विश्वसनीय टेलीफ्रोन सेवा प्रदान करने लगे थे जहाँटेलीफ्रोन करने के इच्छुक व्यक्ति आराम से (पैदल चल कर) जाएँ, टेलीफ्रोन करें और मीटर में आए पैसे चुका दैं।
इस प्रकार पी.सी.ओ. की सुविधा उपलब्ध हो जाने से पारिवारिक सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखने की भारतीय लोगों की एक प्रबल सामाजिक-सांस्कृतिक आवश्यकता पूरी होती है। जैसे कि भारत में शादी-विवाह आदि के उत्सवों में शामिल होने के लिए, सगे-संबंधियों के पास जाने के लिए और अंत्येष्टि आदि में सम्मिलित होने के लिए रेलगाड़ी यात्रा करने का सबसे सुलभ साधन बन गई हैं; वैसे ही टेलीफ्रोन भी पारिवारिक घनिष्ठ संबंध बनाए रखने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दूरभाष सेवाओं से संबंधित अधिकतर विज्ञापनों में, माँ को बेटे-बेटियों से, और दादा-दादियों/नाना-नानियों को पोते-पोतियों/नाती-नातियों से बात करते हुए दिखाया जाता है। भारत में दूरभाष व्यवस्था का विस्तार वाणिज्यिक कार्य-व्यवहार के अलावा अपने प्रयोगकर्ता के लिए एक प्रबल सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवहार का कार्य भी करता है। (स्रोत: सिंघल एवं रोजर्स: 2001: 188–89)।
सेल्यूलर टेलीफ्रोनों में भी अत्यधिक वृद्धि हुई है और अधिकाँश नगर में रहने वाले मध्यवर्गीय युवाओं के लिए सेलफ्रोन उनके अस्तित्व का हिस्सा बन गए हैं। इस प्रकार सेलफ्रोनों के इस्तेमाल में भारी वृद्धि हुई है और इनके इस्तेमाल के तरीकों में भी काफ्री बदलाव दिखाई देता है।
क्रियाकलाप 6.5
प्रारंभ में, 1980 के दशक के आखिरी वर्षों में, सेलफ्रोनों को अविश्वास की ढुष्टि से (आपराधिक तत्वों द्वारा उनका गलत प्रयोग किए जाने के कारण) देखा जाता रहा है। उसके बाद 1998 तक भी उन्हें विलास की वस्तुएँ ही माना जाता रहा है। (अर्थात् केवल धनवान लोग ही इसे रख सकते हैं और इसलिए इसके मालिकों पर कर लगाया जाना चाहिए)। 2006 तक आते-आते हम सेलफ्रोन के प्रयोग में दुनिया के चौथे सबसे बड़े देश बन गए हैं। अब सेलफ्रोन हमारे जीवन के इतने अभिन्न अंग बन गए हैं कि जब छात्रों को कालेज में सेलफ्रोन प्रयोग न करने के लिए कहा गया तो वे हड़ताल पर जाने और देश के राष्ट्रपति से अपील करने के लिए तैयार हो गए। भारत में सेलफ्रोनों के प्रयोग में हुई आश्चर्यजनक संबृद्धि के कारणों पर कक्षा में परिचर्चा आयोजित करने का प्रयास करें।

भूमंडलीकरण और श्रम
भूमंडलीकरण और एक नया अंतराष्ट्रीय श्रम-विभाजन
एक नया अंतरिष्ट्रीय श्रम-विभाजन उभर आया है जिसमें तीसरी दुनिया के शहरों में अधिकाधिक नियमित निर्माण उत्पादन और रोजगार किया जाता है। आप अध्याय-4 में बाह्ठ स्वोतों के उपयोग के बारे में और अध्याय-5 में संविदा के बारे में पढ़ चुके हैं। यहाँ हम इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए ‘नाइके’ कंपनी का उदारहण प्रस्तुत कर रहे हैं।
नाइके कंपनी 1960 के दशक में अपनी स्थापना के समय से ही बहुत तेजी से विकसित हुई। नाइके जूतों का आयात करने वाली कंपनी के रूप में विकसित हुई। इसके संस्थापक फिल नाइट जापान से जूते आयात करते थे और उन्हें खेल संबंधी आयोजनों में बेचते थे। कंपनी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रूप में विकसित होकर पारराष्ट्रीय निगम बन गई। इसका मुख्यालय बेवरटन में, पोर्टलैंड, ओरेगॉन के बाहर स्थित है। केवल दो अमेरिकी कारखाने ही नाइके के लिए जूते बनाया करते थे। फिर 1960 के दशक में नाइके के जूते जापान
भूमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन
में बनाए जाने लगे। जब वहाँ लागत बढ़ी तो उत्पादन कार्य 1970 के दशक के मध्य भाग में दक्षिण कोरिया को स्थानांतरित कर दिया गया। फिर जब दक्षिण कोरिया में मज्जदूरी की लागत बढ़ी तो 1980 के दशक में उत्पादन को थाइलैंड और इंडोनेशिया तक फैला दिया गया। तदुपरांत 1990 के दशक से हम भारत में नाइके के जूतों का उत्पादन कर रहे हैं। किंतु यदि और कहीं मज्जदूरी अधिक सस्ती होगी तो उत्पादन केंद्र वहाँं खोल दिए जाएँगो। इस संपूर्ण प्रक्रिया से श्रमिक जन अत्यंत कमजोर और असुरक्षित हो जाते हैं। श्रम का यह लचीलापन अक्सर उत्पादकों के पक्ष में ही काम करता है। एक केंद्रीकृत स्थान पर विशाल पैमाने पर वस्तुओं के उत्पादन फोर्डवाद (फोर्डिज्म) की बजाय हम अलग-अलग स्थानों पर उत्पादन की लचीली प्रणाली फोर्डवादोत्तर (पोस्ट-फोर्डिज्म) की ओर बढ़ चुके हैं।

प्रत्यक्ष रूप में तो जनरल मोटर्स नामक कंपनी पोंटियाक ली मैन्स जैसी अमेरिकी कार बनाती है। इसकी शोरुम कीमत 20,000 डॉलर है जिसमें से सिर्फ 7,600 डॉलर ही अमेरिकनों (यानी डेट्राय के कार्मिकों और प्रबंधकों,
बॉक्स 6.4
न्यूयार्क के वकीलों और बैंकरों, वाशिंगटन में रहने वाले समर्थकों एवं प्रचारकों और देशभर में जनरल मोटर्स के शेयरधारियों) के पास जाते हैं।
शेष में से:
भूमंडलीकरण और रोज्गार
भूमंडलीकरण और श्रम के बारे में एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्वा है रोजगार और भूमंडलीकरण के बीच के संबंधों का। यहाँँ भी हमने भूमंडलीकरण का असमान प्रभाव देखा है। नगरीय केंद्रों के मध्यवर्गीय युवाओं के लिए, भूमंडलीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति ने रोजगार के नए-नए अवसर खोल दिए है। कॉलेजों से नाम के लिए बी.एससी./बी.ए./बी. कॉम की डिग्री लेने की बजाय, कई युवा कंप्यूटर के संस्थानों से कंप्यूटर की भाषाएँ सीख रहे हैं अथवा कॉल सेंटरों में या व्यापार प्रक्रिया बाह्योपयोजन (बी.पी.ओ.) कंपनियों की नौकरियाँ ले रहे हैं, विशाल बिक्री भंडारों (शॉपिंग मॉल्स) में काम करते हैं या हाल में खोले गए विभिन्न जलपानगृहों में नौकरी करते हैं फिर भी, जैसाकि बॉक्स 6.5 में दिखाया गया है, रोजगार की प्रवृत्तियाँ मोटे तौर पर निराशाजनक ही हैं।
“सबसे अधिक गरीब लोग दक्षिणी एशिया में रहते हैं। गरीबी की दर खासतौर पर भारत, नेपाल और बांग्लादेश में ऊँची है”, जैसाकि “एशिया और प्रशांत क्षेत्र में श्रम एवं
बॉक्स 6.5
सामाजिक प्रवृत्तियाँ 2005” नामक अंतरिष्ट्रीय श्रम संगठन (आई.एल.ओ.); की रिपोर्ट में कहा गया है।... इस रिपोर्ट में एशिया क्षेत्र में बढ़ते हुए ‘रोजगार अंतर’ (एम्प्लॉएमैंट गैप) का स्पष्ट विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस क्षेत्र में प्रभावशाली आर्थिक वृद्धि हुई है मगर उसके अनुसार कार्य के नए अवसर उत्पन्न नहीं हो सके है। वर्ष 2003 और 2004 के बीच एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 1.6 प्रतिशत यानी 2.5 करोड़ रोजगार के अवसरों की वृद्धि हुई जबकि उनकी कुल संख्या 1.588 अरब थी जोकि 7 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर को देखते हुए थी।
जॉब ग्रोथ रिमेंस डिसएप्वाइंटिंग – आइ.एल.ओ. लेबर फाइल सितंबर–अक्तूबर 2005, पृ-54.
भारत सहित एशियाई देशों में आज रोजगार की स्थिति के बारे में मीडिया द्वारा पता करें।
भूमंडलीकरण और राजनीतिक परिवर्तन
'भूतपूर्व समाजवादी विश्व का विघटन' अनेक दृष्टियों से एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन था, जिसने भूमंडलीकरण की प्रक्रिया को और तेज कर दिया; फलस्वरूप भूमंडलीकरण को सहारा देने वाली आर्थिक नीतियों के प्रति एक विशिष्ट आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण उत्पन्न हो गया। इन परिवर्तनों को अक्सर नव-उदारवादी आर्थिक उपाय कहा जाता है। हम पहले यह देख चुके हैं कि भारत में उदारीकरण की नीति के अंतर्गत क्या-क्या ठोस कदम उठाए गए। मोटे तौर पर, इन नीतियों में मुक्त उद्यम संबंधी राजनीतिक दूरदर्शिता प्रतिबिंबित होती है जिसमें यह विश्वास किया जाता है कि बाजार की शक्तियों का निर्बाधि शासन कुशल एवं न्यायसंगत होगा। इसीलिए यह दूरदर्शितापूर्ण नीति के अंतर्गत राज्य की ओर से विनियमन और आर्थिक सहायता (सब्सिडी) दोनों की ही आलोचना करती है। इस अर्थ में भूमंडलीकरण की मौजूदा प्रक्रिया में राजनीतिक दूरदर्शिता उतनी ही है, जितनी कि आर्थिक दूरदर्शिता। तथापि, वर्तमान भूमंडलीकरण से भिन्न भूमंडलीकरण की भी संभावनाएँ हैं। इस प्रकार हम एक समावेशात्मक भूमंडलीकरण (इनक्लूसिव ग्लोबलाइजेशन) की भी संकल्पना कर सकते हैं जिसमें समाज के सभी अनुभागों का समावेश होता है।
भूमंडलीकरण के साथ एक अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी घटित हो रहा है, और वह है राजनीतिक सहयोग के लिए अंतराष्ट्रीय और क्षेत्रीय रचनातंत्र। इस संबंध में यूरोपीय संघ (ई.यू.), दक्षिण एशियाई राष्ट्र संघ (एशियान) और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग सम्मेलन (सार्क)- ये कुछ ऐसे उदाहरण हैं जो क्षेत्रीय संघों की महत्वपूर्ण भमिका को दर्शाति हैं।
अंतर्गष्ट्रीय सरकारी संगठनों और अंतर्गष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों का उदय भी एक अन्य राजनीतिक आयाम प्रस्तुत करता है। अंत:सरकारी संगठन एक ऐसा निकाय होता है जो सहभागी सरकारों द्वारा स्थापित किया जाता है और जिसे एक विशिष्ट पारराष्ट्रीय कार्यक्षेत्र पर, नजर रखने या उसे विनियमित करने की जिम्मेदारी सौपी जाती है। उदाहरणार्थ, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) को व्यापार प्रथाओं पर लागू होने वाले नियमों के संबंध में अधिकाधिक भूमिका सौपी जा रही है।
जैसाकि इनके नाम से ही स्पष्ट है, अंतरिष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन अंतःसरकारी संगठनों से इस रूप में भिन्न हैं कि वे सरकारी संस्थाओं से संबढ्ध नहीं होते बल्कि स्वयं स्वतंत्र संगठन होते हैं जो नीतिगत निर्णय लेते हैं और अंतरिष्ट्रीय मुढ्दों पर विचार करते हैं। अंतरिष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों में से कुछ सबसे प्रसिझ्ड्र
भूमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन
संगठन हैं- ग्रीनपीस (अध्याय 8 देखें), दि रेडक्रॉस, ऐम्नेस्टी इंटरनेशनल तथा मेडीसिंस सैन्स प्रंटियरिस डाकर्स विदाउट बोर्डस)। इनके बारे में कुछ और जानकारी प्राप्त करें।
भूमंडलीकरण और संस्कृति
भूमंडलीकरण संस्कृति को कई प्रकार से प्रभावित करता है। हम पहले देख चुके हैं कि युगों से भारत सांस्कृतिक प्रभावों के प्रति खुला दृष्टिकोण अपनाए हुए है और इसी के फलस्वरूप वह सांस्कृतिक दृष्टि से समृढ्ध होता रहा है। पिछले दशक में कई बड़े-बड़े सांस्कृतिक परिवर्तन हुए हैं जिनसे यह डर पैदा हो गया है कि कहीं हमारी स्थानीय संस्कृतियाँ पीछे न रह जाएँ। हमने पहले देखा था कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा ‘कूपमंडूक’ यानी जीवनभर कुएँ के भीतर रहने वाले उस मेंढ़क की स्थिति से सावधान रहने की शिक्षा देती रही है जो कुएँ से बाहर की दुनिया के बारे में कुछ नहीं जानता और हर बाहरी वस्तु के प्रति शंकालु बना रहता है। वह किसी से बात नहीं करता और किसी से भी किसी विषय पर तर्क-वितर्क नहीं करता। वह तो बस बाहरी दुनिया पर केवल संदेह करना ही जानता है। सौभाग्य से हम आज भी अपनी परंपरागत खुली अभिवृत्ति अपनाए हुए हैं। इसीलिए, हमारे समाज में राजनीतिक और आर्थिक मुढ़ों पर ही नहीं बल्कि कपड़ों, शैलियों, संगीत, फिल्म, भाषा, हाव-भाव आदि के बारे में भी गरमागरम बहस होती है। जैसाकि हम आपको अध्याय-1 व 2 में बता चुके हैं, 19वीं सदी के सुधारक और प्रारंभिक राष्ट्रवादी नेता भी संस्कृति तथा परंपरा पर विचार-विमर्शि किया करते थे। मुढ़े आज भी कुछ दृष्टियों में वैसे ही हैं और कुछ अन्य दृष्टियों में भिन्न भी हैं। शायद अंतर यही है कि अब परिवर्तन की व्यापकता और गहनता भिन्न है।
सजातीयकरण बनाम संस्कृति का भूस्थानीकरण (ग्लोकलाइजेशन)
मुख्य रूप से यह दावा किया जाता है कि सभी संस्कृतियाँ एक समान यानी सजातीय (होमोजिनस) हो जाएँगी। कुछ अन्य का यह मत है कि संस्कृति के भूस्थानीकरण की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। भूस्थानीकरण का अर्थ है, भूमंडलीय के साथ स्थानीय का मिश्रण। यह पर्णत: स्वत: प्रवर्तित नहीं होता और न ही भूमंडलीकरण के वाणिज्ञिक हितों से इसका पूरी तरह संबंध-विच्छेद किया जा सकता है।
यह एक ऐसी रणनीति है जो अक्सर विदेशी फर्मों द्वारा अपना बाजार बढ़ाने के लिए स्थानीय परंपराओं के साथ व्यवहार में लाई जाती है। भारत में, हम यह देखते हैं कि स्टार, एम.टी.बी., चैनल बी और कार्टून नेटवर्क जैसे सभी विदेशी टेलीविजन चैनल भारतीय भाषाओं का प्रयोग करते हैं। यहाँ तक कि मैक्डॉनाल्डस भी भारत में अपने निरामिष और चिकन उत्पाद ही बेचता है, गोमांस के उत्पाद नहीं, जो विदेशों में बहुत लोकप्रिय हैं। नवरात्रि पर्व पर तो मैक्डॉनाल्डस विशुढ़ निरामिष हो जाता है। संगीत के क्षेत्र में, ‘भॉंगड़ा पॉप’, ‘इंडिपॉप’, ‘फ्यूजन म्यूजिक’, यहाँ तक कि रीमिक्स गीतों की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखा जा सकता है।
हम पहले ही देख चुके हैं कि भारतीय संस्कृति की शक्ति
उसके खुले उपागम में निहित है। हमने यह भी देखा है कि आधुनिक युग में हमारे समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता अपनी परंपरा तथा संस्कृति पर सक्रिय रूप से वाद-विवाद करते रहे हैं। संस्कृति को किसी ऐसे
क्रियाकलाप 6.6
अपरिवर्तनशील एवं स्थिर सत्व के रूप में नहीं देखा जा सकता जो किसी सामाजिक परिवर्तन के कारण या तो ढह जाएगी अथवा ज्यों-की-त्यों यानी अपरिवर्तित बनी रहेगी। आज भी इस बात की अधिक संभावना है कि भूमंडलीकरण के फलस्वरूप कुछ नयी स्थानीय परंपराएँ ही नहीं बल्लि क्षूमंडलीय परंपराएँ भी निर्मित होंगी।
जेंडर और संस्कृति
सांस्कृतिक पहचान के एक निश्चित परंपरागत स्वरूप का समर्थन करने वाले लोग अक्सर महिलाओं के विरुङ्द्र होने वाले भेदभावपूर्ण व्यवहारों और अलोकतांत्रिक प्रथाओं को सांस्कृतिक पहचान का नाम देकर बचाव करते हैं। इस प्रकार की अनेक प्रथाएँ प्रचलित रही हैं; जैसे सती प्रथा से लेकर महिलाओं की शिक्षा तथा उन्हें सार्वजनिक कार्यकलापों से दूर रखना महिलाओं के प्रति अन्यायपूर्ण प्रथाओं का समर्थन करने के लिए भूमंडलीकरण का हौवा भी खड़ा किया जा सकता है। सौभाग्य से भारत में हम एक लोकतांत्रिक परंपरा और संस्कृति को अक्षुण रखने एवं विकसित करने में सफल रहे हैं जिससे कि हम संस्कृति को अधिक समावेशात्मक एवं लोकतांत्रिक रूप में परिभाषित कर सकते हैं।
उपभोग की संस्कृति
अक्सर जब हम संस्कृति की बात करते हैं तो हम पहनावे, संगीत, नृत्य, खाद्य आदि की चर्चा करते हैं। किंतु, जैसाकि हम जानते हैं, संस्कृति इन बातों तक ही सीमित नहीं है बल्कि उसका संबंध संपूर्ण जीवन-शैली से है। संस्कृति के दो रूप हैं जिनका उल्लेख भमंडलीकरण विषयक किसी भी अध्याय में होना चाहिए। वे
क्रियाकलाप 6.7
हैं- उपभोग की संस्कृति और निगमित संस्कृति। सांस्कृतिक उपभोग की उस निर्णायक भूमिका पर विचार कीजिए जो भूमंडलीकरण की प्रक्रिया में, विशेष रूप से नगरों को एक रूप प्रदान करने की प्रक्रिया में, अदा की जा रही है। 1970 के दशक तक उत्पादन उद्योग नगरों की वृद्धि में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं। लेकिन अब, सांस्कृतिक उपभोग (कला, खाद्य, फैशन, संगीत, पर्यटन) अधिकतर नगरों की वृद्धि को एक आकार प्रदान करता है। यह तथ्य भारत के सभी बड़े शहरों में विशाल बिक्री भंडारों (शॉपिंग मॉल्स), बहुविध सिनेमाधरों, मनोरंजन उद्यानों और जलक्रीड़ा स्थलों के विकास में आई तेजी से स्पष्ट होता है। अधिक उल्लेखनीय तथ्य तो यह है कि विज्ञापन और सामान्य रूप से जनसंपर्क के सभी माध्यम एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं जिसमें पैसा खर्च करना ही
महत्वपूर्ण माना जाता है। पैसे को संभालकर रखना अब कोई गुण नहीं रहा। खरीददारी को समय बिताने की गतिविधि के रूप में सक्रियता से प्रोत्साहित किया जाता है।
‘ब्रहांड सुंदरी’ (मिस यूनिवर्स) और ‘विश्वसुंदरी’ (मिस वल्ड) जैसी फैशन प्रतियोगिताओं के समारोहों की उत्तरोत्तर सफलताओं के कारण फैशन, सौंदर्य प्रसाधन एवं स्वास्थ्य उत्पादों से संबंधित उद्योगों की अत्यधिक वृद्धि हुई है। नौजवान लड़कियाँ ऐश्वर्या राय और सुष्पिता सेन बनने का सपना देख रही हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे लोकप्रिय प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों से वास्तव में ऐसा प्रतीत होने लगा है कि कुछ ही खेलों में हमारा भाग्य बदल सकता है।
भूमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन

निगम संस्कृति
निगम संस्कृति प्रबंधन सिब्धांत की एक ऐसी शाखा है जो किसी फर्म के सभी सदस्यों को साथ लेकर एक अद्भुत संगठनात्मक संस्कृति के निर्माण के माध्यम से उत्पादकता और प्रतियोगितात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयत्न करती है। ऐसा सोचा जाता है कि एक गतिशील निगम संस्कृति – जिसमें कंपनी के कार्यक्रम, रीतियाँ एवं परंपराएँ शामिल होती हैं, कर्मचारियों में वफ्रादारी की भावना को बढ़ाती है और समूह एकता को प्रोत्साहन देती है। वह यह भी बताती है कि काम करने का तरीका क्या है और उत्पादों को कैसे बढ़ावा दिया जाए और उनको कैसे पैक किया जाए।
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रसार और सूचना प्रौद्योगिकी में आई क्रांति के फलस्वरूप अवसरों की उपलब्धता में वृद्धि हो जाने से भारत के महानगरों में ऐसे उर्धर्वगामी व्यावसायिकों (प्रोफेशनलों) का एक वर्ग बन गया है जो सॉफ्टवेयर कंपनियों, बहुराष्ट्रीय बैंकों, चार्टर लेखाकार फर्माँ, स्टॉक बाजारों, यात्रा, फैशन डिजाइन, मनोरंजन, मीडिया और अन्य सहबढ़ ध्वेत्रों में कार्यरत हैं। इन महत्चाकांक्षी व्यावसायिकों की कार्य अनुसूची अत्यंत तनावपूर्ण होती है, उनके वेतन-भत्ते बहुत ज्यादा होते हैं और बाजार में तेज्री से बढ़ते उपभोक्ता उद्योगों के उत्पादों के वे ही प्रमुख ग्राहक होते हैं।
अनेक स्वदेशी शिल्प, साहित्यिक परंपराओं और ज्ञान व्यवस्थाओं को खतरा
सांस्कृतिक रूपों एवं भूमंडलीकरण के बीच एक अन्य संबंध अनेक स्वदेशी शिल्पों एवं साहित्यिक परंपराओं और ज्ञान व्यवस्थाओं की दशा से दृष्टिगोचर होता हौ। तथापि यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि आधुनिक विकास ने भूमंडलीकरण की अवस्था से पहले भी परंपरागत सांस्कृतिक रूपों और उन पर आधारित व्यवसायों में अपनी घुसपैठ बना ली थी। लेकिन अब परिवर्तन का अनुपात और उसकी गहनता अत्यधिक तीव्र है। उदाहरण के लिए, लगभग 30 थिएटर समूह, जो मुंबई महानगर के परेल और गिरगाँव की कपढ़ा मिलों के इलाके के आसपास सक्रिय थे, अब निष्क्रिय एवं समाप्त हो चुके हैं क्योंकि इन इलाकों के मिल मज्जदूरों में से अधिकांश लोगों की नौकरी खत्म हो चुकी है। कुछ वर्ष पहले, आंध्र प्रदेश के करीमनगर जिले के सरसिला गाँव और उसी राज्य के मेढ़क जिले के डुबक्का गाँव के पारंपरिक बुनकरों द्वारा बहुत बड़ी संख्या में आत्महत्या किए जाने की खबरें मिली थी। इसका कारण यह था कि इन बुनकरों के पास बदलती हुई उपभोक्ता रूचियों के अनुरूप अपने आप को ढालने और विद्युतकघों से मुकाबला करने के लिए प्रौद्योगिकी में निवेश करने के कोई साधन नहीं थे।
इसी प्रकार, परंपरागत ज्ञान व्यवस्थाओं के विभिन्न रूप जो विशेष रूप से आयुर्विज्ञान और कृषि के क्षेत्रों से संबंधित थे, सुरक्षित रखे गए हैं और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को सौपे जाते रहे हैं। तुलसी, रूद्राक्ष, हल्दी और बासमती चावल के प्रयोग को पेटेंट कराने के लिए हाल में कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा जो प्रयत्न किए गए, उनसे स्वदेशी ज्ञान व्यवस्थाओं के आधार को बचाने की आवश्यकता प्रकाश में आई है।
हमारे डोमबारी समुदाय की हालत बहुत खराब है। टेलीविजन और रेडियो ने हमारी रोजी-रोटी छीन ली है। हम कलाबाजी तो दिखाते हैं, मगर सर्कस और टेलीविजन के
बॉक्स 6.6
कारण, जो अब दूरदराज के गाँवों और बस्तियों तक पहुँच गए हैं, हमारे करतब को कोई देखना पसंद नहीं करता। हम चाहें कितनी भी मेहनत कर लें, हमें अल्पवृत्ति भी नहीं मिलती। लोग हमारा खेल-तमाशा देखते तो हैं पर केवल मनोरंजन के लिए, वे हमें उसके बदले में कोई पैसा नहीं देते। वे इस बात की भी परवाह नहीं करते कि हम भूखे है। इसलिए हमारा धंधा चौपट हो रहा है।
भूमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन
भूमंडलीकरण ने जिन विभिन्न और जटिल रूपों में हमारे जीवन को प्रभावित किया है उसे संक्षेप में प्रस्तुत करना आसान नहीं है। कोई ऐसा प्रयास भी नहीं करेगा। इसलिए यह काम आप पर ही छोड़ा जाता है। हमने यहाँ इस अध्याय में उद्योग और कृषि पर भूमंडलीकरण के प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा नहीं की है। आपको भारत में भूमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन की कहानी जानने के लिए अध्याय 4 और 5 पर निर्भर होना होगा। इस कहानी को दोहराते समय आप अपनी समाजशास्त्रीय कल्पनाशक्ति का भी प्रयोग करें।

संदर्भ ग्रंथ
टिप्पणी
