Surya: भारत का पहला स्वदेशी Fleet Support Ship
चर्चा में क्यों ?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी Fleet Support Ship (FSS-1) का शुभारंभ किया। इसका नाम ‘Surya’ रखा गया है।
- निर्माण: Hindustan Shipyard Limited (HSL: A Mini ratna PSU), Visakhapatnam
- श्रेणी: Fleet Support Ship (FSS)
- स्वदेशी सामग्री: लगभग 82%
- श्रृंखला का पहला जहाज: FSS-1
Fleet Support Ship (FSS) क्या है?
- Fleet Support Ship एक प्रकार का floating supply platform होता है, जो समुद्र में लंबे समय तक तैनात युद्धपोतों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराता है।
यह जहाज युद्धपोतों को:
- Fuel
- Fresh Water
- Ammunition
- Spare Parts
- Aviation Turbine Fuel
- Dry Cargo
जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर सकता है।
- FSS का उद्देश्य: युद्धपोतों की long-duration और high-intensity naval deployment को बनाए रखना।
- FSS एक साथ कई युद्धपोतों को Fuel, Stores, Personnel transfer कर सकता है।
- इससे भारतीय नौसेना को लंबी दूरी और लंबे समय तक समुद्री तैनाती में मदद मिलेगी।
भारत के लिए Surya FSS क्यों महत्वपूर्ण है?
- समुद्री शक्ति को बढ़ावा: भारत की Indo-Pacific और Indian Ocean Region में बढ़ती maritime presence के लिए ऐसे support vessels महत्वपूर्ण हैं।
- Long-Duration Naval Operations: युद्धपोतों को बार-बार अपने home port लौटने की आवश्यकता कम होगी।
- Maritime Logistics मजबूत होगी: यह भारतीय नौसेना की logistical endurance को बढ़ाएगा।
- आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: 82% स्वदेशी सामग्री भारत की रक्षा क्षेत्र में देशीकरण(defence indigenization) क्षमता को दर्शाता है।






