EDU TERIA Logo
CartSign InSign UpEnroll Now

Jute is in great demand because of cheapness softness, strength length and uniformity of its fibre. Explain its favourable conditions suitable for the Jute cultivation in West Ben…

BPSC Mains answer writing · · 10marks · model answer in Hindi & English

हिंदी माध्यम

प्रश्न

जूट की सस्ती क़ीमत, कोमलता, मजबूती, लंबाई और रेशों की एकरूपता के कारण इसकी अत्यधिक मांग है। पश्चिम बंगाल और बिहार में जूट की खेती के लिए उपयुक्त अनुकूल परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।


आदर्श उत्तर

जूट, जिसे 'गोल्डन फाइबर' के नाम से भी जाना जाता है, भारत की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक रेशे वाली फसल है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर बोरे, रस्सियां, कालीन और पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग सामग्री बनाने में किया जाता है। पश्चिम बंगाल और बिहार जूट उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में शामिल हैं, क्योंकि यहां की कृषि-जलवायु परिस्थितियां अनुकूल हैं, मिट्टी उपजाऊ (जलोढ़) है और जल संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।

जूट की खेती के अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियाँ

  • तापमान: 24°C से 35°C के बीच का तापमान और गर्म जलवायु, पौधों की अच्छी वृद्घि के लिए अनुकूल होती है।

  • वर्षा: लगभग 150–250 cm की अच्छी तरह से वितरित वर्षा इसके लिए आदर्श है।

  • आर्द्रता: उच्च सापेक्ष आर्द्रता (लगभग 70–90%) पौधों की स्वस्थ वानस्पतिक वृद्घि में सहायक होती है।

  • धूप: विकास के मौसम के दौरान पर्याप्त धूप मिलने से रेशे (फाइबर) का विकास बेहतर होता है।

  • मिट्टी : गहरी, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली जलोढ़ मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है।

  • पानी की पर्याप्‍त उपलब्धता : पौधों के विकास के दौरान पर्याप्त पानी बहुत ज़रूरी है। नदियाँ, तालाब और अन्य जलस्रोत 'रेटिंग' (जूट के तनों से रेशे अलग करने की प्रक्रिया) के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ प्रदान करते हैं।

क्षेत्रीय कारक

पश्चिम बंगाल

बिहार

  • गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा और हुगली बेसिन में उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है।

  • गर्म और नम मौसम तथा मानसून की भरपूर बारिश खेती के लिए अनुकूल है।

  • हुगली औद्योगिक क्षेत्र में सस्ते श्रम, परिवहन सुविधाओं और जूट मिलों की उपलब्धता उत्पादन और प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) में मदद करती है।

  • प्रमुख उत्पादक जिलों में नदिया, मुर्शिदाबाद, हुगली और उत्तर 24 परगना शामिल हैं।

  • उत्तर-पूर्वी बिहार के उपजाऊ जलोढ़ मैदान, विशेष रूप से कोसी और महानंदा नदी घाटियाँ, जूट की खेती के लिए अनुकूल हैं।

  • गर्मियों में उच्च तापमान, मानसून की पर्याप्त बारिश और उपयुक्त आर्द्रता फसल की वृद्घि में सहायक होती हैं।

  • जूट उत्पादन करने वाले प्रमुख जिलों में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया शामिल हैं।

  • इसमें श्रम की अधिक मात्रा में आवश्‍यकता होती है, जो इन क्षेत्रों में आसानी से उपलब्‍ध हो जाती है।

इस प्रकार, अनुकूल जलवायु परिस्थितियों, उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी, प्रचुर मात्रा में पानी और श्रम की उपलब्धता का मेल पश्चिम बंगाल और बिहार को जूट की खेती के लिए उपयुक्त बनाता है। सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने, रेटिंग (जूट को गलाने) की सुविधाओं, आधुनिक प्रसंस्करण और बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने से उत्पादकता बढ़ सकती है और किसानों की आय में सुधार हो सकता है।

English Medium

Question

Jute is in great demand because of cheapness softness, strength length and uniformity of its fibre. Explain its favourable conditions suitable for the Jute cultivation in West Bengal and Bihar.


Model answer

Jute, popularly known as the Golden Fibre, is an important natural fibre crop of India. It is widely used in the manufacturing of gunny bags, ropes, carpets and eco-friendly packaging materials. West Bengal and Bihar are among the major jute-producing states due to their favourable agro-climatic conditions, fertile alluvial soils and abundant water resources.

Geographical Conditions Favouring Jute Cultivation

  • Temperature: A warm climate with temperatures between 24°C and 35°C favours proper growth.

  • Rainfall: Well-distributed rainfall of about 150–250 cm is ideal.

  • Humidity: High relative humidity (around 70–90%) supports healthy vegetative growth.

  • Sunlight: Adequate sunlight during the growing season promotes fibre development.

  • Soil: Deep, fertile, and well-drained alluvial soil is the most suitable.

  • Adequate water availability: Sufficient water is essential during plant growth. Rivers, ponds, and other water sources provide suitable conditions for 'retting' (the process of separating fibers from jute stems).

Regional Factors

West Bengal

Bihar

  • The Ganga-Brahmaputra delta and Hooghly basin provide fertile alluvial soil.

  • Warm, humid conditions and abundant monsoon rainfall favour cultivation.

  • Availability of cheap labour, transport facilities and jute mills along the Hooghly industrial belt supports production and processing.

  • Major producing districts include Nadia, Murshidabad, Hooghly and North 24 Parganas.

  • The fertile alluvial plains of northeastern Bihar, particularly the Kosi and Mahananda river basins, favour jute cultivation.

  • High summer temperatures, adequate monsoon rainfall and suitable humidity support crop growth.

  • Major producing districts include Purnea, Katihar, Kishanganj and Araria.

  • It requires a large amount of labor, which is easily available in these areas.

Thus, the combination of favorable climatic conditions, fertile alluvial soils, abundant water and labour availability makes West Bengal and Bihar suitable for jute cultivation. Strengthening irrigation, retting facilities, modern processing and market linkages can further enhance productivity and improve farmers' incomes.

Practise it yourself. Get your copy evaluated, free.

New question every day at 10:00 PM IST · हर रात 10 बजे नया प्रश्न

Join PARAKH free