SS United States: दुनिया की सबसे बड़ी artificial reef
Eduteria Insights · 13 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
अमेरिका के ऐतिहासिक यात्री जहाज SS United States को 11 नवंबर 2026 को फ्लोरिडा के तट के पास Gulf of Mexico में डुबो दिया गया। इसे दुनिया की सबसे बड़ी कृत्रिम समुद्री भित्ति (Artificial Reef) बनाया गया है।
प्रमुख तथ्य
स्थान: Destin-Fort Walton Beach के दक्षिण-पश्चिम में, फ्लोरिडा, अमेरिका।
लंबाई: लगभग 990 फीट (302 मीटर)।
समुद्र में गहराई: लगभग 180 फीट।
पुराना रिकॉर्ड: USS Oriskany (पूर्व अमेरिकी विमानवाहक पोत), जिसे 2006 में डुबोया गया था।
उद्देश्य: समुद्री जीवों के लिए आवास, मत्स्य विकास, पर्यटन और स्कूबा डाइविंग को बढ़ावा देना।
कृत्रिम समुद्री भित्ति क्या है?
कृत्रिम समुद्री भित्ति मानव द्वारा बनाई गई या समुद्र में जानबूझकर स्थापित की गई ऐसी संरचना है, जो समुद्री जीवों को रहने, भोजन प्राप्त करने और प्रजनन करने के लिए उपयुक्त स्थान प्रदान करती है।
पर्यावरणीय महत्त्व
समुद्री जीवों को आश्रय और प्रजनन स्थल उपलब्ध कराना।
समुद्री जैव विविधता को बढ़ावा देना।
मछलियों की आबादी और मत्स्य संसाधनों में वृद्धि करना।
स्कूबा डाइविंग एवं समुद्री पर्यटन को प्रोत्साहित करना।
समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का वैज्ञानिक अध्ययन करना।
- SS United States Eduteria
- SS United States news
Swipe up (or press ↓) for the next news















