जलवायु जोखिम सूचकांक 2027
Eduteria Insights · 20 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
जर्मन संस्था Germanwatch द्वारा जारी Climate Risk Index (CRI) 2027 में भारत को वर्ष 1996–2025 के दौरान चरम मौसम घटनाओं से प्रभावित देशों में विश्व स्तर पर 10वें स्थान पर रखा गया है।
वर्ष 2025 के वार्षिक आकलन में भारत 12वें स्थान पर रहा।
भारत से संबंधित प्रमुख तथ्य (1996–2025)
वैश्विक रैंकिंग: 10वाँ स्थान (दीर्घकालिक आकलन)।
चरम मौसम घटनाएँ: 436।
मृत्यु: 78,000 से अधिक।
प्रभावित लोग: 1.2 अरब से अधिक (समग्रतः)।
आर्थिक नुकसान: 170 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक (मुद्रास्फीति के अनुसार समायोजित)।
प्रमुख जलवायु खतरे
बाढ़ एवं भूस्खलन
चक्रवात
लू
सूखा
पिछले तीन दशकों में वैश्विक स्तर पर लू (Heatwaves) सबसे अधिक जानलेवा मौसम संबंधी आपदा रही, जबकि तूफानों (Storms) से सबसे अधिक आर्थिक नुकसान हुआ।
वैश्विक निष्कर्ष
वर्ष 1996–2025 के दौरान:
लगभग 10,000 चरम मौसम घटनाएँ दर्ज की गईं।
9.16 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
5.5 अरब से अधिक लोग प्रभावित हुए।
आर्थिक नुकसान 4.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा।
जलवायु जोखिम सूचकांक क्या है?
यह जर्मनवाच द्वारा जारी सूचकांक है, जो देशों पर चरम मौसम घटनाओं के प्रभावों का आकलन करता है।
इसमें मौसम संबंधी आपदाओं से होने वाली मृत्यु, प्रभावित लोगों की संख्या और आर्थिक नुकसान जैसे पहलुओं को शामिल किया जाता है।
इसका उद्देश्य जलवायु जोखिमों, देशों की संवेदनशीलता तथा जलवायु अनुकूलन की आवश्यकता को समझना है।
भारत के लिए महत्त्व
भारत की जलवायु एवं भौगोलिक विविधता इसे बाढ़, चक्रवात, सूखा और लू जैसी आपदाओं के प्रति संवेदनशील बनाती है।
जलवायु परिवर्तन कृषि, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचे, अर्थव्यवस्था और आजीविका को प्रभावित करता है।
जलवायु अनुकूल बुनियादी ढाँचे , पूर्व चेतावनी प्रणाली , आपदा प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता है।
सतत विकास और जलवायु सहनशीलता को विकास योजनाओं का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।
- Climate Risk Index 2027
- Climate Risk Index 2027 eduteria
- Climate Risk Index 2027 in news
- #Praveen Sir# Eduteria
Swipe up (or press ↓) for the next news















