भारत–मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
Eduteria Insights · 20 Nov 2026
क्यों चर्चा में?
भारत–मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास HARIMAU SHAKTI का छठा संस्करण 19 नवंबर 2026 को मलेशिया के इपोह में शुरू हुआ।
यह सैन्य अभ्यास 19 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
प्रमुख मुख्य बिंदु
प्रकृति: यह भारत और मलेशिया के बीच आयोजित द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है, जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र (UN) के जनादेश के अध्याय VII के तहत उप-पारंपरिक सैन्य अभियानों (Sub-conventional Operations) का अभ्यास करना, जिसमें विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी अभियानों (Counter-terrorism Operations) पर जोर दिया जाता है।
प्रमुख प्रशिक्षण गतिविधियाँ
संयुक्त कमान पोस्ट और निगरानी केंद्र (Surveillance Centre) की स्थापना।
आतंकवाद-रोधी अभियान (Counter-terrorism Operations), छापेमारी (Raids) तथा घेराबंदी और तलाशी अभियान का अभ्यास।
युद्धक इंजीनियरिंग अभ्यास ।
टोही और निगरानी के लिए मानव रहित हवाई प्रणालियों का एकीकृत उपयोग।
दुश्मन के ड्रोन का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए Counter-Unmanned Aerial Systems (C-UAS) का उपयोग।
- HARIMAU SHAKTI 2026
- India-Malaysia Joint Military Exercise
- India Malaysia Defence Cooperation
- Joint Military Exercise
- Bilateral Military Exercise
- Ipoh Malaysia
Swipe up (or press ↓) for the next news















