SEANAV: डिजिटल Twin Platform
Eduteria Insights · 13 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
- IIT मद्रास ने SEANAV (Sea Navigation) विकसित किया है। यह एक वास्तविक समय (Real-time) डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग स्वायत्त समुद्री नेविगेशन प्रणालियों के परीक्षण और प्रशिक्षण के लिए किया जाता है।
प्रमुख विशेषताएँ
इसे IIT मद्रास के महासागर इंजीनियरिंग विभाग (Department of Ocean Engineering) द्वारा विकसित किया गया है।
यह एक आभासी वातावरण (Virtual Environment) में जहाजों, सेंसरों, समुद्री लहरों, जहाजों की गतिविधियों तथा समुद्री यातायात का अनुकरण (Simulation) करता है।
इसमें डिजिटल ट्विन तकनीक (Digital Twin Technology), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI), सेंसर फ्यूजन (Sensor Fusion) तथा वर्चुअल रियलिटी (Virtual Reality – VR) का उपयोग किया जाता है।
अनुप्रयोग
जहाजों का सुरक्षित परीक्षण एवं सत्यापन।
AI-सहायता प्राप्त नेविगेशन एवं टक्कर रोकथाम।
तटीय निगरानी तथा खोज एवं बचाव अभियान (Search-and-Rescue Operations)।
समुद्री रक्षा एवं बंदरगाह सुरक्षा।
ईंधन की खपत, कार्बन उत्सर्जन तथा तेल रिसाव के जोखिम को कम करना।
महत्त्व
सुरक्षित एवं अधिक कुशल समुद्री परिवहन को समर्थन प्रदान करता है।
चेन्नई, मुंबई, विशाखापत्तनम तथा कोच्चि जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर नौवहन सुरक्षा में सुधार कर सकता है।
वास्तविक दुनिया में परीक्षण की महंगी एवं जोखिमपूर्ण प्रक्रिया की चुनौती का समाधान करता है।
यह ऐसे उद्योग के लिए महत्त्वपूर्ण है, जो वैश्विक व्यापार के 80% से अधिक का परिवहन करता है।
- IIT Madras Digital Twin
- IIT Madras Digital Twin UPSC
Swipe up (or press ↓) for the next news
















