राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026
Eduteria Insights · 21 Nov 2026
चर्चा में क्यों ?
मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry and Dairying) ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (National Gopal Ratna Award–NGRA) 2026 के विजेताओं की घोषणा की है।
ये पुरस्कार 26 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के दौरान बापू सभागार, पटना, बिहार में प्रदान किए जाएँगे।
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के बारे में
यह पुरस्कार राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत: दिसंबर 2014।
उद्देश्य: देशी गोवंशीय नस्लों के संरक्षण, विकास और संवर्धन में योगदान देने वाले हितधारकों को पहचान एवं प्रोत्साहन प्रदान करना।
पुरस्कार की श्रेणियाँ
देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान।
सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति, दुग्ध उत्पादक कंपनी और डेयरी किसान उत्पादक संगठन।
सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन ।
प्रत्येक श्रेणी में पूर्वोत्तर क्षेत्र और हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।
सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन) पुरस्कार
यह पुरस्कार देशी गायों और भैंसों की नस्लों के संरक्षण, प्रजनन एवं संवर्धन में योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:
रैंक विजेता राज्य
प्रथम मुरलीधरन नायर केरल
द्वितीय ओडेदरा राजशिभाई गुजरात
तृतीय मदन मोहन यादव हरियाणा
विशेष पुरस्कार सागर सिंह रावत उत्तराखंड
- National Gopal Ratna Award
- NGRA 2026
- Rashtriya Gokul Mission
- Indigenous Cattle Breeds
- Indigenous Buffalo Breeds
- Best Dairy Farmer Award
- Dairy Cooperative Society
- Artificial Insemination Technician
- National Milk Day 2026
- Animal Husbandry
- Dairy Development
- UPSC Current Affairs
- BPSC Current Affairs
Swipe up (or press ↓) for the next news















