COP31 में LeadIT 3.0 की शुरुआत
Eduteria Insights · 18 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
भारत और स्वीडन ने तुर्किये के अंताल्या में आयोजित COP31 के दौरान लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (LeadIT 3.0) के तीसरे चरण की शुरुआत की।
इसकी घोषणा 17 नवंबर 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने की।
ब्राजील LeadIT का नवीनतम सदस्य देश बना।
LeadIT के बारे में
इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में भारत और स्वीडन द्वारा की गई थी।
इसका उद्देश्य उद्योगों को कम कार्बन उत्सर्जन वाली और टिकाऊ उत्पादन प्रणाली की ओर तेजी से आगे बढ़ने में मदद करना है।
यह विशेष रूप से उन उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करता है, जिनमें कार्बन उत्सर्जन कम करना कठिन है, जैसे:
इस्पात उद्योग (Steel Industry)
सीमेंट उद्योग (Cement Industry)
LeadIT 3.0
इसके तीन प्रमुख प्राथमिकता क्षेत्र हैं:
1. प्रौद्योगिकी विकास
- कम कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीकों का उपयोग करके औद्योगिक परियोजनाओं का विकास और क्रियान्वयन करना।
2. पूंजी जुटाना
औद्योगिक परियोजनाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने से जोड़ना।
निवेश से जुड़े जोखिमों को कम करना, ताकि हरित उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहन मिले।
3. क्षमता निर्माण
उद्योगों के कम कार्बन उत्सर्जन की दिशा में परिवर्तन के लिए नीतिगत सहायता प्रदान करना।
कार्बन बाजार (Carbon Markets) को बढ़ावा देना।
उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को नई तकनीकों और कौशल के अनुरूप प्रशिक्षित करना।
LeadIT का महत्त्व
औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करता है।
हरित प्रौद्योगिकी, निवेश और टिकाऊ विनिर्माण (Sustainable Manufacturing) को बढ़ावा देता है।
कम कार्बन उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाता है।
केवल व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Studies) तक सीमित न रहकर परियोजनाओं को प्रायोगिक स्तर (Pilot Projects) और व्यावसायिक स्तर पर लागू करने में सहायता करता है।
- LeadIT 3.0
- Leadership Group for Industry Transition
- India Sweden Relations
- COP31
Swipe up (or press ↓) for the next news
















