संयुक्त राष्ट्र के पुनर्गठित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पैनल में भारतीय सदस्य
Eduteria Insights · 19 Nov 2026
चर्चा में क्यों ?
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने हेतु 10 सदस्यीय समूह का पुनर्गठन किया है।
भारतीय प्रतिनिधि: शेखर मांडे, जो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के पूर्व महानिदेशक और भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
इस समूह के बारे में
प्रमुख उद्देश्य: सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा की प्राप्ति हेतु विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देना।
इस समूह में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और अलग-अलग विषयों के 10 प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल हैं।
इसके सदस्य विकसित और विकासशील दोनों देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
महत्त्व
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करना।
सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में प्रगति को गति देने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग को बढ़ावा देना।
- Indian Navy LRMR
- LRMR Operations
- INAS 312 Albatross
Swipe up (or press ↓) for the next news
















