भारत का पहला जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर: सिक्किम का सोरेन्ग जिला
Eduteria Insights · 3 Nov 2026
चर्चा में क्यों ?
- सिक्किम का सोरेन्ग जिला प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत भारत का पहला अधिसूचित जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर (Organic Fisheries Cluster) बन गया है।
प्रमुख बिंदु
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में मत्स्य पालन के जैविक प्रमाणीकरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का शुभारंभ किया।
PMMSY के तहत 375 लाख रुपये की मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
PMMSY के तहत पूरे भारत में 34 मत्स्य उत्पादन एवं प्रसंस्करण क्लस्टरों को अधिसूचित किया गया है।
इस योजना की घोषणा 2019 में की गई थी और इसे सितंबर 2020 में लागू किया गया।
महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम
सिक्किम ने स्थानीय स्तर पर उत्पादित रेनबो ट्राउट (Rainbow Trout) की संस्थागत खरीद के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
इसका उद्देश्य ट्राउट मछली पालकों को स्थिर बाजार उपलब्ध कराना है।
महत्त्व
रसायन-मुक्त और टिकाऊ मत्स्य पालन को बढ़ावा देना।
मत्स्य मूल्य शृंखला को मजबूत करना और किसानों की आय बढ़ाना।
उच्च मूल्य वाले घरेलू एवं निर्यात बाजारों के लिए नए अवसर पैदा करना।
- India organic fisheries cluster
- Pradhan Mantri Matasya Sampada Yojana
Swipe up (or press ↓) for the next news
















