ICMR–NIMR का स्वर्ण जयंती समारोह
Eduteria Insights · 18 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 नवंबर 2026 को ICMR–NIMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान) के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया।
इस संस्थान ने मलेरिया अनुसंधान और जनस्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं। इसकी स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी।
मलेरिया नियंत्रण में भारत की प्रगति
वर्ष 2015 से 2025 के बीच भारत में मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में लगभग 80% की कमी दर्ज की गई।
मलेरिया से अत्यधिक प्रभावित जिलों (High-burden districts) की संख्या 155 से घटकर 33 रह गई है।
भारत वर्ष 2024 में WHO के ‘हाई बर्डन टू हाई इम्पैक्ट’ (HBHI) समूह से बाहर हो गया।
भारत का लक्ष्य वर्ष 2027 तक मलेरिया के स्वदेशी मामलों को शून्य करना तथा वर्ष 2030 तक मलेरिया का उन्मूलन करना है।
विश्व की लगभग 16% आबादी भारत में निवास करती है, इसके बावजूद वैश्विक मलेरिया मामलों में भारत की हिस्सेदारी लगभग 0.7% और मलेरिया से होने वाली वैश्विक मौतों में हिस्सेदारी लगभग 0.6% है।
ICMR–NIMR का प्रमुख योगदान
मलेरिया परजीवी और मच्छर वाहक पर अनुसंधान: संस्थान मलेरिया फैलाने वाले परजीवियों, मच्छर वाहकों तथा कीटनाशक प्रतिरोध पर शोध करता है।
निदान और उपचार: मलेरिया की पहचान, जाँच, उपचार तथा सामुदायिक निगरानी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन: संस्थान ने स्वदेशी मलेरिया वैक्सीन के विकास में योगदान दिया है।
व्यापक रोगी प्रबंधन परियोजना : ओडिशा में संचालित इस परियोजना ने मलेरिया नियंत्रण के लिए सार्वभौमिक जाँच , पूर्ण उपचार और निरंतर निगरानी के महत्व को प्रदर्शित किया।
- ICMR NIMR
- ICMR-NIMR Golden Jubilee
- National Institute of Malaria Research
Swipe up (or press ↓) for the next news















