9वाँ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस
Eduteria Insights · 18 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
आयुष मंत्रालय द्वारा 18 नवंबर, 2026 को 9वाँ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जा रहा है।
स्थान: केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान , नागमंगला, कर्नाटक।
थीम: “प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत” ।
प्रमुख बिंदु
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य देखभाल , मोटापे की रोकथाम तथा जीवनशैली से संबंधित बीमारियों पर ध्यान केंद्रित करना है।
यह स्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधियों, योग और तनाव प्रबंधन को बढ़ावा देता है।
इसमें वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों पर विशेष जोर दिया जाता है।
10 उप-विषय
मदर नेचर (Mother Nature): स्वस्थ माँ, स्वस्थ परिवार।
स्वस्थ महिला (Swastha Mahila): स्वस्थ एवं फिट महिलाएँ।
फिट फोर्स (Fit Force): मजबूत, छरहरा एवं स्वस्थ सुरक्षा बल।
स्वस्थ परिसर (Healthy Campus): फिट विद्यार्थी, स्वस्थ राष्ट्र।
स्वस्थ कार्यस्थल (Healthy Workplace): स्वस्थ एवं फिट कार्यबल।
सुरक्षित यात्रा (Safe Journey): स्वस्थ चालक, सुरक्षित यात्रा।
स्वर्णिम स्वास्थ्य (Golden Wellness): सक्रिय वृद्धावस्था, स्वस्थ वृद्धावस्था।
प्रकृति से समर्थ (Prakriti se Samarth): स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली।
खेल उत्कृष्टता के लिए प्राकृतिक शक्ति (Natural Strength for Sporting Excellence): खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं शक्ति।
प्रकृति किसान (Prakriti Kisan): स्वस्थ किसान, स्वस्थ राष्ट्र।
- national naturopathy day
- about national naturopathy day
- eduteria current affairs
- praveen sir
Swipe up (or press ↓) for the next news
















