13वीं ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus (ADMM-Plus)
Eduteria Insights · 26 Oct 2026
चर्चा में क्यों?
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28–29 अक्टूबर को सेबू (फिलीपींस) में आयोजित होने वाली 13वीं ASEAN Defence Ministers’ Meeting-Plus (ADMM-Plus) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
इस बैठक में वे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान विषय पर संबोधन देंगे।
इन वार्ताओं का उद्देश्य रक्षा सहयोग की समीक्षा करना और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के नए अवसर तलाशना है।
ADMM क्या है?
पूरा नाम: ASEAN Defence Ministers’ Meeting
यह ASEAN के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक है।
इसे ASEAN के भीतर रक्षा संबंधी परामर्श और सहयोग का सर्वोच्च तंत्र माना जाता है।
इसके अंतर्गत सदस्य देश रक्षा नीतियों, क्षेत्रीय सुरक्षा, सैन्य सहयोग और साझा चुनौतियों पर चर्चा करते हैं।
ADMM-Plus क्या है?
ADMM-Plus, ADMM का विस्तारित स्वरूप है। इसमें ASEAN के सदस्य देशों के साथ आठ अतिरिक्त भागीदार देश शामिल होते हैं। इन आठ देशों को Plus Countries या संवाद भागीदार कहा जाता है। ये देश हैं भारत, अमेरिका, चीन, रूस,जापान,दक्षिण कोरिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
- ADMM Plus Meeting
- About ADMM Plus
- ADMM Plus countries
- What is ADMM Plus
- ADMM Plus Current Affairs
- ADMM Plus Eduteria
- ADMM Plus Eduteria IAS
Swipe up (or press ↓) for the next news















