प्रश्न
हिमालयी नदियों एवं प्रायद्वीपीय नदियों में अंतर
आदर्श उत्तर
विंध्य पर्वत को सीमा बनाते हुए भारत की नदियों को दो भागों में विभाजित किया जाता है इन दोनों प्रकार की नदियों की विशेषता इनके उद्गम, मार्ग, अपवाह तंत्र, वाहित अवसाद एवं समुद्र में मिलने के आधार पर भिन्न होती है। यह नदियॉं ना सिर्फ देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में योगदान देती है बल्कि देश की एकता एवं सांस्कृतिक विविधता के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। हिमालयी एवं प्रायद्वीपीय नदियों में कुछ मूलभूत अंतर विद्यमान है जिसे हम निम्न चार्ट के माध्यम से देख सकते हैं:-
आधार
हिमालयी नदियॉं
प्रायद्वीपीय नदियॉं
उद्गम स्थल
हिमालयी नदियों का उद्गम स्थल मुख्यत: हिमालय की विभिन्न श्रेणियॉं होती है। जैसे:- गंगा, ब्रह्मपुत्र, यमुना नदी।
प्रायद्वीपीय नदियों का उद्गम स्थल मुख्यत: प्रायद्वीपीय पठार होती है। जैसे:- अमरकंटक से नर्मदा, सोन नदी का उद्गम।
नदियों की प्रवृति
हिमालयी नदियॉं पूर्ववर्ती अपवाह तंत्र का अनुसरण करते हुए प्रवाहित होती है अर्थात् नदियॉं उत्थान से पूर्व के ढ़ाल के अनुसार मूल दिया में बहती है।
प्रायद्वीपीय नदियॉं मुख्यत: अनुवर्ती अपवाह तंत्र का अनुसरण करते हुए प्रवाहित होती है अर्थात् नदियॉं उत्थान के पश्चात् नवीन ढ़ाल के अनुसार बहती है।
जल का स्रोत
हिमालयी नदियों के जल का मुख्य स्रोत हिमालयी शिखरों में मौजूद बर्फ एवं ग्लेशियर के साथ-साथ मानसूनी वर्षा होती है। अत: यह बारहमासी होती है।
प्रायद्वीपीय नदियों के जल का मुख्य स्रोत केवल मानसूनी वर्षा होती है जिससे वर्ष के अधिकांश समय जल की मात्रा इन नदियों में कम होती है या सूख जाती है।
जलग्रहण क्षेत्र
हिमालयी नदियों का जल ग्रहण क्षेत्र काफी बड़ा विशाल होता है। उदाहरणत:- गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों का जलग्रहण क्षेत्र क्रमश: 86,61,404 वर्ग किमी. एवं 580,000 वर्ग किमी.
प्रायद्वीपीय नदियॉं का जलग्रहण क्षेत्र अपेक्षाकृत छोटा होता है। उदाहरण:- कृष्णा एवं कावेरी नदियों का जलग्रहण क्षेत्र क्रमश: 2,58,948 वर्ग किमी. एवं 81,155 वर्ग किमी. है।
मार्ग एवं बनने वाली स्थलाकृति
हिमालयी नदियॉं की विभिन्न अवस्थाओं (यथा युवावस्था, प्रौढावस्था एवं जीर्णावस्था) में विभिन्न प्रकार की स्थलाकृति का निर्माण करती है। जैसे:- युवावस्था में गार्ज एवं कैनियन का, प्रौढ़ावस्था में बाढ़ का मैदान, गोखुर झील एवं वृद्घावस्था में डेल्टा।
प्रायद्वीपीय नदियॉं उथली घाटियों एवं कठोर चट्टानी संरचना में प्रवाहित होती है एवं कम दूरी तय करती है जिससे इनमें गाद की कमी होती है। इसलिए ये ज्वारनदमुख बनाती है।
आर्थिक दृष्टि से उपयोग के आधार पर
हिमालय की नदियॉं समतल उत्तरी मैदान में बहती है इसलिए ये नदियॉं जलमार्ग एवं जहाजरानी के लिए उपयोगी होती है।
प्रायद्वीपीय नदियों का प्रवाह मार्ग बहुत ऊँचा-नीचा एवं तीव्र ढ़ाल वाली होती है जिससे ये नदियॉं न तो सिंचाई हेतु और ना ही जलमार्ग एवं जहाजरानी हेतु उपयोगी होती है।
अत: उपरोक्त वर्णन से स्पष्ट है कि जहॉं हिमालयी एवं प्रायद्वीपीय नदियों में कुल मूलभूत अंतर विद्यमान है परंतु इन नदियों का भारत की दशा एवं दिशा के निर्धारण में बहुमूल्य योगदान निभाती है।


