भारत-नेपाल वार्ता के महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष
Eduteria Insights · 24 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
23 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा के परिणामों की सूची जारी की।
इन परिणामों में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढाँचा, ऊर्जा, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और संस्थागत सहयोग से संबंधित विषय शामिल हैं।
उद्घाटन / आधारशिला स्थापना / परियोजनाओं का समर्पण
सरयू–कमला एक्सप्रेस रेल सेवा : भारत के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच रेल सेवा।
एकीकृत जाँच चौकियाँ : बनबसा में एक नई एकीकृत जाँच चौकी की आधारशिला रखी गई। इसके अतिरिक्त, भैरहवा, सुनौली और दोधारा चाँदनी में एकीकृत जाँच चौकियों के निर्माण की प्रगति की जानकारी दी गई।
सीमा पार पुल : भारत के धारचूला और नेपाल के दार्चुला के बीच मोटर वाहनों के आवागमन योग्य पुल का उद्घाटन किया गया।
लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना : 669 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना की आधारशिला रखी गई।
मोतिहारी–अमलेखगंज तेल पाइपलाइन : इस पाइपलाइन के दूसरे चरण (Phase II) को समर्पित किया गया।
सिलीगुड़ी–झापा पेट्रोलियम पाइपलाइन : झापा पेट्रोलियम टर्मिनल की आधारशिला रखी गई।
प्रमुख घोषणाएँ
विकास सहयोग पैकेज : नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए ₹15,000 करोड़ (NPR 24,000 करोड़) की सहायता की घोषणा की गई।
अतिरिक्त भारतीय बंदरगाह : नेपाल के पारगमन माल (Transit Cargo) के परिवहन के लिए गुजरात स्थित दीनदयाल बंदरगाह (कांडला) और ओडिशा स्थित पारादीप बंदरगाह की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
कृषि-औद्योगिक पार्क : नेपाल के चितवन में कृषि-औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा।
शिक्षा : नेपाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का एक ऑफशोर परिसर (Offshore Campus) स्थापित किया जाएगा।
रेल संपर्क : प्रस्तावित रक्सौल–काठमांडू विद्युतीकृत ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के लिए अंतिम स्थल सर्वेक्षण (Final Location Survey – FLS) पूरा कर लिया गया है।
- outcome of India-Nepal agreement
- Susta Dispute
- Kalapani Dispute
Swipe up (or press ↓) for the next news













