भारत की पहली समर्पित मानव चयापचय कक्ष सुविधा
Eduteria Insights · 24 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर में भारत की पहली समर्पित मानव चयापचय कक्ष सुविधा (Human Metabolic Chamber Facility) का उद्घाटन किया।
इसकी स्थापना टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) और CMC वेल्लोर द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।
मानव चयापचय कक्ष के बारे में
यह कमरे के आकार का कैलोरीमीटर (Calorimeter) है, जो ऑक्सीजन की खपत और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन को मापता है।
एक व्यक्ति इस कक्ष के अंदर 24 घंटे या उससे अधिक समय तक रहता है। इस दौरान उसके खाने, सोने और शारीरिक गतिविधियों को भी मापा जाता है।
यह निम्नलिखित को मापने में सहायता करता है:
कुल ऊर्जा व्यय ।
वसा और कार्बोहाइड्रेट का उपयोग।
भोजन, व्यायाम और नींद के प्रति चयापचय संबंधी प्रतिक्रियाएँ ।
प्रमुख अनुसंधान उद्देश्य
मधुमेह, मोटापा, पोषण और अन्य चयापचय संबंधी विकारों पर अनुसंधान करना।
चयापचय और पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर भारत-विशिष्ट वैज्ञानिक साक्ष्य तैयार करना।
भारत की विविध आबादी में चयापचय संबंधी जोखिमों को समझना।
निवारक स्वास्थ्य सेवा (Preventive Healthcare) को मजबूत करना।
संबंधित अनुसंधान सुविधा
यह चयापचय कक्ष TIFR की उन्नत अनुसंधान इकाई—चयापचय, विकास और वृद्धावस्था (Advanced Research Unit on Metabolism, Development and Aging – ARUMDA) के अनुसंधान कार्यों को पूरक बनाएगा।
ARUMDA ने वर्ष 2025 में पोषण एवं चयापचय अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय विश्लेषणात्मक सुविधा की स्थापना की थी।
ये दोनों सुविधाएँ मिलकर आणविक एवं जैव-रासायनिक मापों को शरीर द्वारा ऊर्जा के उपयोग से संबंधित अध्ययन के साथ जोड़ेंगी।
- Human Metabolic Chamber
- India's First Human Metabolic Chamber
- CMC Vellore
- TIFR
- Human Metabolism
- Metabolic Research
Swipe up (or press ↓) for the next news













