राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (SC-NBWL) की 92वीं बैठक
Eduteria Insights · 24 Nov 2026
चर्चा में क्यों है?
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (National Board for Wildlife – NBWL) की स्थायी समिति (Standing Committee – SC) की 92वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में स्थलीय और समुद्री वन्यजीवों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।
वन्यजीव संरक्षण की प्रमुख पहलें
समिति ने वन्यजीव सप्ताह 2026 (Wildlife Week 2026) की समीक्षा की, जिसे “आवासों को जोड़ना, वन्यजीवों को समृद्ध बनाना (Connecting Habitats, Thriving Wildlife)” थीम के तहत मनाया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित पहलों को रेखांकित किया गया:
बक्सा(प. बंगाल) में बाघों का पुनर्वास (Tiger Reintroduction)।
राजस्थान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Great Indian Bustard) को प्राकृतिक आवास में छोड़ना।
प्रोजेक्ट चीता (Project Cheetah) का तीसरे स्थल तक विस्तार।
समुद्री वन्यजीव संरक्षण पर विशेष ध्यान
भारतीय वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India – WII) के वैज्ञानिकों ने निम्नलिखित विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए:
तटीय और समुद्री संरक्षित क्षेत्रों का प्रबंधन।
समुद्री कछुओं की देशव्यापी निगरानी।
डुगोंग की आबादी में सुधार और उसके आवास का संरक्षण (2016–2026)।
वन्यजीवों पर रैखिक बुनियादी ढाँचे (Linear Infrastructure) के प्रभाव को कम करना।
प्रमुख रिपोर्ट और संरक्षण संबंधी उपलब्धियाँ
समुद्री संरक्षित क्षेत्र (Marine Protected Areas): वर्ष 2024–26 के दौरान 108 तटीय और समुद्री संरक्षित क्षेत्रों का आकलन किया गया।
समुद्री कछुए (Marine Turtles): वर्ष 2022–25 के दौरान 1,300 किलोमीटर लंबी तटरेखा और 360 समुद्र तट क्षेत्रों का आकलन किया गया।
डुगोंग संरक्षण (Dugong Conservation): तमिलनाडु में ड्रोन आधारित तकनीक से भारत का पहला डुगोंग जनसंख्या आकलन किया गया, जिसमें 270 ± 16 डुगोंग दर्ज किए गए। इसके अलावा, देश का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व (Dugong Conservation Reserve) पाक खाड़ी (Palk Bay) में स्थापित किया गया।
अरब सागर की हंपबैक व्हेल (Arabian Sea Humpback Whale): इनके संभावित दिखाई देने वाले सात प्रमुख क्षेत्र (Hotspots) चिह्नित किए गए। मछली पकड़ने के जाल में फँसना इनके लिए एक प्रमुख खतरे के रूप में सामने आया।
छोटी जंगली बिल्ली प्रजातियों पर फील्ड मैनुअल जारी
केंद्रीय मंत्री ने भारत में पाई जाने वाली छोटी जंगली बिल्ली की नौ प्रजातियों पर एक फील्ड मैनुअल जारी किया।
इसमें प्रजातियों की पहचान, मैदानी सर्वेक्षण और निगरानी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
- SC-NBWL Meeting 2026
- Wildlife Conservation
- Marine Conservation
- Project Cheetah
- Tiger Reintroduction
- Great Indian Bustard
- Dugong Conservation
- Marine Turtles
- Small Cat Species
- Wildlife Protection Act
- UPSC Current Affairs
- BPSC Current Affairs
Swipe up (or press ↓) for the next news













