भारतीय सिनेमा के सात महान कलाकारों की 100वीं जयंती
Eduteria Insights · 22 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में वर्ष 1926 में जन्मे भारतीय सिनेमा के सात महान कलाकारों की 100वीं जयंती मनाई जा रही है।
इस अवसर पर हिंदी, बंगाली, मलयालम और मराठी भाषाओं की 5 पुरानी फिल्मों को पुनर्स्थापित (Restored) करके प्रदर्शित किया जा रहा है।
फिल्मों के पुनर्स्थापन का कार्य राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) द्वारा राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के अंतर्गत किया गया है।
भारतीय सिनेमा की सात महान हस्तियाँ (1926 में जन्म)
1. उत्तम कुमार बंगाली सिनेमा के एक महान अभिनेता थे, जिन्हें लोकप्रिय रूप से महानायक (Mahanayak) के नाम से जाना जाता था।
2. शक्ति सामंत हिंदी और बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक थे, जिन्होंने आराधना और अमर प्रेम जैसी क्लासिक फिल्मों का निर्देशन किया था।
3. ओ.पी. नैयर एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक थे, जो अपनी विशिष्ट संगीत शैली, लय और सदाबहार गीतों के लिए जाने जाते थे।
4. सूर्यकांत मांढरे मराठी फिल्मों के अभिनेता थे, जो ग्रामीण, ऐतिहासिक और पौराणिक पात्रों के अभिनय के लिए प्रसिद्ध थे।
5. प्रेम नज़ीर मलयालम सिनेमा के एक प्रतिष्ठित रोमांटिक अभिनेता थे, जिन्होंने फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने के कई रिकॉर्ड बनाए थे।
6. राज कुमार हिंदी फिल्मों के एक प्रमुख अभिनेता थे, जो अपनी विशिष्ट आवाज़ और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए प्रसिद्ध थे।
7. बॉम्बे रवि (रवि शंकर शर्मा) एक प्रसिद्ध संगीतकार थे, जिन्होंने चौदहवीं का चाँद, गुमराह और वक्त जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था।
राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन (National Film Heritage Mission)
यह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रमुख पहल है।
इसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) द्वारा किया जाता है।
इसका उद्देश्य भारत की फिल्म विरासत का संरक्षण, सुरक्षित रखरखाव, डिजिटलीकरण और पुनर्स्थापन करना है।
इसके माध्यम से पुरानी और महत्वपूर्ण फिल्मों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाता है।
महत्त्व (Significance)
भारत की सिनेमाई एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण।
महान फिल्म कलाकारों के योगदान को सम्मान देना।
पुरानी फिल्मों के डिजिटलीकरण और पुनर्स्थापन को बढ़ावा देना।
भारतीय सिनेमा की भाषाई एवं क्षेत्रीय विविधता को प्रदर्शित करना।
नई पीढ़ी को भारतीय फिल्म इतिहास से जोड़ना।
- Uttam Kumar
- Shakti Samanta
- O.P. Nayyar
- Suryakant Mandhare
- Prem Nazir
- Raaj Kumar
- Bombay Ravi
- Ravi Shankar Sharma
- Indian Cinema
- Indian Film Industry
Swipe up (or press ↓) for the next news














