SCO इंद्रप्रस्थ घोषणापत्र
Eduteria Insights · 23 Nov 2026
खबरों में क्यों?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभ्यतागत संवाद मंच (Civilisational Dialogue Forum) ने नई दिल्ली में ‘इंद्रप्रस्थ घोषणापत्र ’ को अपनाया है।
इस दस्तावेज़ में संस्कृति को सदस्य देशों के बीच मित्रता, अच्छे पड़ोसी संबंधों और सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक सेतु माना गया है।
मंच के बारे में
स्थान: पुराना किला, नई दिल्ली।
अवधि: तीन दिन।
प्रतिभागी: SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था।
पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व: जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय के संघीय मंत्री मुसद्दिक मसूद मलिक ने किया।
इंद्रप्रस्थ घोषणापत्र की प्रमुख बातें
यह सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास, सद्भाव, समानता, परामर्श, सभ्यतागत विविधता के सम्मान और सतत विकास की भावना को मजबूत करने की पुष्टि करती है।
वास्तुकला, ऐतिहासिक स्थलों, संगीत, खान-पान और वस्त्रों में साझा सांस्कृतिक विरासत को मान्यता देती है।
सदस्य देशों को UNESCO की विरासत सूची में शामिल होने के लिए संयुक्त नामांकन (Joint Nominations) को प्रोत्साहित करती है।
सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और प्रौद्योगिकी के रचनात्मक उपयोग को बढ़ावा देती है।
भाषाओं, साहित्य, पांडुलिपियों और मौखिक परंपराओं के डिजिटलीकरण, सूचीकरण (Cataloguing) तथा संरक्षण पर जोर देती है।
भारत ने प्रस्ताव दिया है कि SCO सभ्यतागत संवाद मंच का आयोजन हर दो वर्ष में किया जाए।
महत्व
SCO देशों के बीच सांस्कृतिक कूटनीति और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करता है।
साझा सभ्यतागत विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देता है।
संस्कृति के संरक्षण में प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करता है।
- SCO Civilisational Dialogue Forum
- Indraprastha Communiqué
- Shanghai Cooperation Organisation
- SCO Summit
- SCO Member Countries
- SCO Cultural Cooperation
Swipe up (or press ↓) for the next news














