एक भारतीय ने जीता Global Youth Institute Award
Eduteria Insights · 23 Oct 2026
चर्चा में क्यों?
National Academy of Agricultural Sciences (NAAS) ने अमेरिका में आयोजित 2026 Norman E. Borlaug International Dialogue में भारत की कृषि अनुसंधान क्षमता को प्रस्तुत किया।
भारत की अमीना नज़रीन ए. एस. ने $500 का Global Youth Institute Award पुरस्कार जीता।
यह कार्यक्रम 20–22 अक्टूबर 2026 को अमेरिका के डेस मोइनेस, आयोवा में आयोजित हुआ। इसकी थीम थी -Before Hunger Wins अर्थात् भूख के संकट को बढ़ने से पहले रोकना।
Global Youth Institute क्या है?
यह World Food Prize Foundation से जुड़ा एक युवा-केंद्रित कार्यक्रम है। इसमें विद्यार्थी खाद्य सुरक्षा, कृषि, पर्यावरण और पोषण से जुड़ी समस्याओं पर शोध एवं अपने विचार प्रस्तुत करते हैं।
इस कार्यक्रम का महत्त्व निम्नलिखित है:
युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन: कम उम्र में शोध और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा।
खाद्य सुरक्षा पर जागरूकता: भूख, कुपोषण और कृषि संबंधी समस्याओं को समझना।
वैश्विक सहयोग: अलग-अलग देशों के विद्यार्थियों और विशेषज्ञों के बीच विचारों का आदान-प्रदान।
नवाचार को बढ़ावा: स्थानीय कृषि समस्याओं के व्यावहारिक समाधान विकसित करना।
- Global Youth Institute Award
- NAAS
- World Food Prize Foundation
- Global Youth Institute
Swipe up (or press ↓) for the next news















