EDU TERIA Logo
Unit4

पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति

कक्षा 12 के लिए

इतिहास की पाठ्यपुस्तक

भारतीय इतिहास के कुछ विषय

भाग 2

Textbook illustration
12096
12096
विद्यया S मृतमर्जुतेएनसीई आर टीNCERT
विद्यया S मृतमर्जुतेएनसीई आर टीNCERT

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्

NATIONAL COUNCIL OF EDUCATIONAL RESEARCH AND TRAINING

12096 - भारतीय इतिहास के कुछ विषय

कक्षा 12 के लिए इतिहास की पाठ्यपुस्तक

ISBN 81-7450-700-0 (भाग 1)

81-7450-759-0 (भाग 2)

प्रथम संस्करण

जून 2007 ज्येष्ठ 1929

पुनर्मुद्रण

नवंबर 2007, जनवरी 2009, दिसंबर 2009, जनवरी 2011, जनवरी 2012, मार्च 2013, फरवरी 2014, फरवरी 2015, फरवरी 2016, फरवरी 2017, फरवरी 2018, जनवरी 2019, नवंबर 2019 और दिसंबर 2021

संशोधित संस्करण

अक्तूबर 2022 कार्तिक 1944

पुनर्मुद्रण

मार्च 2024 चैत्र 1946 दिसंबर 2024 अग्रहायण 1946 दिसंबर 2025 अग्रहायण 1947

PD 20T BS

© राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, 2007, 2022

₹ 105.00

एन.सी.ई.आर.टी. वॉटरमार्क 80 जी.एस.एम. पेपर पर मुद्रित।

प्रकाशन प्रभाग में सचिव, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, श्री अरविंद मार्ग, नयी दिल्ली 110 016 द्वारा प्रकाशित तथा चंदू प्रेस, 469, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एस्टेट, दिल्ली-110092 द्वारा मुद्रित।

सर्वाधिकार सुरक्षित

•
☐ प्रकाशक की पूर्व अनुमति के बिना इस प्रकाशन के किसी भाग को छापना तथा इलेक्ट्रॉनिकी, मशीनी, फोटोप्रतिलिपि, रिकॉर्डिंग अथवा किसी अन्य विधि से पुनः प्रयोग पढ़ति द्वारा उसका संग्रहण अथवा प्रसारण वर्जित है।
•
☐ इस पुस्तक की बिक्री इस शर्ता के साथ की गई है कि प्रकाशक की पूर्व अनुमति के बिना यह पुस्तक अपने मूल आवरण अथवा जिल्द के अलावा किसी अन्य प्रकार से व्यापार द्वारा उधारी पर, पुनर्विक्रय या किराए पर न दी जाएगी, न बेची जाएगी।
•
☐ इस प्रकाशन का सही मूल्य इस पृष्ठ पर मुद्रित है। रबड़ की मुहर अथवा चिपकाई गई पर्चि (स्टिकर) या किसी अन्य विधि द्वारा ऑंकित कोई भी संशोधित मूल्य गलत है तथा मान्य नहीं होगा।

एन. सी. ई. आर. टी. के प्रकाशन प्रभाग के कार्यालय

एन.सी.ई.आर.टी. कैपस श्री अरविंद मार्ग
नयी दिल्ली 110 016फोन : 011-26562708
108, 100 फोट रोड हेली एक्सर्टेशन, होहस्डेकरे बनाशंकरी III इस्टेज बेंगलुरु 560 085फोन : 080-26725740
नवजीवन टूस्ट भवन डाकघर नवजीवन
अहमवाबाद 380 014फोन : 079-27541446
सी.डब्ल्यू सी. कैपस निकटः: धनकल वस स्टाँ पनिहटी कोलकाता 700 114फोन : 033-25530454
सी.डब्ल्यू सी. काम्प्लैक्स मालीगांव
गुवाहाटी 781021फोन : 0361-2674869

प्रकाशन सहयोग

अध्यक्ष, प्रकाशन प्रभाग: एम.वी. श्रीनिवासन
मुख्य संपादक: बिज्ञान सुतार
मुख्य व्यापार प्रबंधक: अमिताभ कुमार
मुख्य उत्पादन अधिकारी (प्रभारी): दीपक जैसवाल
संपादक: नरेश यादव
उत्पादन अधिकारी: सुन्तील शर्मा

आवरण एवं सज्जा

आर्ट क्रियेशंस, नयी दिल्ली

काटॉग्राफी

के. वर्गीज्ञ्र

आमुख

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (2005) सुझाती है कि बच्चों के स्कूली जीवन को बाहर के जीवन से जोड़ा जाना चाहिए। यह सिद्धांत किताबी ज्ञान की उस विरासत के विपरीत है जिसके प्रभाववश हमारी व्यवस्था आज तक स्कूल और घर के बीच अंतराल बनाए हुए है। नयी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या पर आधारित पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकें इस बुनियादी विचार पर अमल करने का प्रयास हैं। इस प्रयास में हर विषय को एक मजबूत दीवार से घेर देने और जानकारी को रटा देने की प्रवृत्ति का विरोध शामिल है। आशा है कि ये कदम हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) में वर्णित बाल-केंद्रित व्यवस्था की दिशा में काफ्री दूर तक ले जाएँगे।

इस प्रयत्न की सफलता अब इस बात पर निर्भर है कि स्कूलों के प्राचार्य और अध्यापक बच्चों को कल्पनाशील गतिविधियों और सवालों की मदद से सीखने और अपने अनुभव पर विचार करने का अवसर देते हैं। हमें यह मानना होगा कि यदि जगह, समय और आज्ञादी दी जाए तो बच्चे बड़ों द्वारा सौपी गई सूचना-सामग्री से जुड़कर और जूझकर नए ज्ञान का सृजन करते हैं। शिक्षा के विविध साधनों व स्त्रोतों की अनदेखी किए जाने का प्रमुख कारण पाठ्यपुस्तक को परीक्षा का एकमात्र आधार बनाने की प्रवृत्ति है। सर्जना और पहल को विकसित करने के लिए जरूरी है कि हम बच्चों को सीखने की प्रक्रिया में पूरा भागीदार मानें और बनाएँ, उन्हें ज्ञान की निर्धारित खुराक का ग्राहक मानना छोड़ दें।

ये उद्देश्य स्कूल की दैनिक जिंदगी और कार्यशैली में काफ्री फेरबद्ल की माँंग करते हैं। दैनिक समय-सारणी में लचीलापन उतना ही जरूरी है जितना वार्षिक कैलेण्डर के अमल में चुस्ती, जिससे शिक्षण के लिए नियत दिनों की संख्या हकीकत बन सके। शिक्षण और मूल्यांकन की विधियाँ भी इस बात को तय करेंगी कि यह पाठ्यपुस्तक स्कूल में बच्चों के जीवन को मानसिक दबाव तथा बोरियत की जगह खुशी का अनुभव बनाने में कितनी प्रभावी सिझ्छ होती है। बोझ की समस्या से निपटने के लिए पाठ्यक्रम निर्माताओं ने विभिन्न चरणों में ज्ञान का पुनर्निर्धारण करते समय बच्चों के मनोविज्ञान एवं अध्यापन के लिए उपलब्ध समय का ध्यान रखने की पहले से अधिक सचेत कोशिश की है। इस कोशिश को और गहराने के यत्न में यह पाठ्यपुस्तक सोच-विचार और विस्मय, छोटे समूहों में बातचीत एवं बहस और हाथ से की जाने वाली गतिविधियों को प्राथमिकता दैती है।

एन.सी.ई.आर.टी. इस पुस्तक की रचना के लिए बनाई गई पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति के परिश्रम के लिए कृतज्ञता व्यक्त करती है। परिषद् सामाजिक विज्ञान सलाहकार समूह के अध्यक्ष, प्रोफ्रेसर हरि वासुदेवन, इतिहास विभाग, कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता एवं इतिहास पाठ्यपुस्तक समिति के मुख्य सलाहकार, प्रोफ्रेसर नीलाद्रि भट्टाचार्य, इतिहास अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली की विशेष आभारी है। इस पाठ्यपुस्तक के निर्माण में कई शिक्षकों ने योगदान दिया; इस योगदान को संभव बनाने के लिए हम उनके प्राचार्यों के आभारी हैं। हम उन सभी संस्थाओं और संगठनों के प्रति कृतज़ हैं जिन्होंने अपने संसाधनों, सामग्री और सहयोगियों की मदद लेने में हमें उदारतापूर्वक सहयोग दिया। हम माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रोफेसर मृणाल मीरी एवं प्रोफेसर जी.पी. देशपांडे की अध्यक्षता में गठित निगरानी समिति (मॉनिटरिंग कमेटी) के सदस्यों को अपना मूल्यवान समय और सहयोग देने के लिए धन्यवाद देते हैं। व्यवस्थागत सुधारों और अपने प्रकाशनों में निरंतर निखार लाने के प्रति समर्पित एन.सी.ई.आर.टी. टिप्पणियों एवं सुझाबों का स्वागत करेगी जिनसे भावी संशोधनों में मदद ली जा सके।

निदेशक

नयी दिल्ली

20 नवंबर 2006

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान

और प्रशिक्षण परिषद्

पाठ्यपुस्तकों में पाठ्य सामग्री का पुनर्स्योजन

कोविड-19 महामारी को देखते हुए, विद्यार्थियों के ऊपर से पाठ्य सामग्री का बोझ कम करना अनिवार्य है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में भी विद्यार्थियों के लिए पाठ्य सामग्री का बोझ कम करने और रचनात्मक नज़रिए से अनुभवात्मक अधिगम के अवसर प्रदान करने पर जौर दिया गया है। इस पृष्ठभूमि में, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने सभी कक्षाओं में पाठ्यपुस्तकों को पुनर्सीयोजित करने की शुरुआत की है। इस प्रक्रिया में रा.शै.अ.प्र.प. द्वारा पहले से ही विकसित कक्षावार सीखने के प्रतिफलों को ध्यान में रखा गया है।

पाठ्य सामग्रियों के पुनर्स्योजन में निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में रखा गया है -

•
एक ही कक्षा में अलग-अलग विषयों के अंतर्गत समान पाठ्य सामग्री का होना;
•
एक कक्षा के किसी विषय में उससे निचली कक्षा या ऊपर की कक्षा में समान पाठ्य सामग्री का होना;
•
कठिनाई स्तर;
•
विद्यार्थियों के लिए सहज रूप से सुलभ पाठ्य सामग्री का होना, जिसे शिक्षकों के अधिक हस्तक्षेप के बिना, वे खुद से या सहपाठियों के साथ पारस्परिक रूप से सीख सकते हों;
•
वर्तमान संदर्भ में अप्रासंगिक सामग्री का होना।

वर्तमान संस्करण, ऊपर दिए गए परिवर्तनों को शामिल करते हुए तैयार किया गया पुनर्स्योजित संस्करण है।

भारत का संविधान

उद्देशिका

हम, भारत के लोग, भारत को एक ¹[संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य] बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को :

सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय,

विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म

और उपासना की स्वतंत्रता,

प्रतिष्ठा और अवसर की समता

प्राप्त कराने के लिए,

तथा उन सब में

व्यक्ति की गरिमा और ²[राष्ट्र की एकता

और अखंडता] सुनिश्चित करने वाली बंधुता

बढ़ाने के लिए

दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

Unsupported block type: page_footnote
Unsupported block type: page_footnote

अध्ययन का केंद्रबिंदु निश्चित करना

कौन सी बात इस किताब के केंद्रबिंदु को निर्धारित करती है? आखिर इस किताब का क्या लक्ष्य है? पिछली कक्षाओं की पढ़ाई से यह कैसे जुड़ी हुई है?

कक्षा 6 से 8 तक हमने भारतीय इतिहास के बारे में प्रारंभिक काल से आधुनिक युग तक की जानकारी प्राप्त की। हर वर्ष एक विशेष ऐतिहासिक काल के बारे में पढ़ाई की गई। कक्षा 9 और 10 की किताबों में परीक्षण का दायरा बदल गया। उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विपरीत यहाँ हमने एक छोटा सा काल चुनकर समकालीन विश्व का सूक्ष्म अध्ययन किया। क्षेत्रीय सीमाओं को लाँघते हुए, राष्ट्रीय-राज्यों के विस्तार से कहीं आगे बढ़कर, हमने यह जानने की कोशिश की कि दुनिया के अलग-अलग हलकों और मुल्कों के लोगों ने आज की दुनिया बनाने में क्या भूमिका अदा की है। भारतीय इतिहास एक बृहत्तर विश्व के अंतर्सबंधित इतिहास का हिस्सा बन गया। इसके बाद कक्षा 11 में हमने विश्व इतिहास के कुछ विषयों का अध्ययन किया। इस दौरान हमने पृथ्बी पर इंसानों के जीवन की शुरुआत से आज तक के लंबे अंतराल के बीच अपनी कालानुक्रमिक दूष्टि को विस्तार दिया। लेकिन हमने विशेष खोज के लिए सिफ्र कुछ विषयों को चुना। इस साल हम भारतीय इतिहास के कुछ विषयों का अध्ययन करेंगे।

यह किताब हड़प्पा से शुरू होती है और भारतीय संविधान के बनने पर खत्म होती है। इसमें पाँँच हज्जार वर्षों का सामान्य सर्वेक्षण नहीं बल्कि कुछ विशेष विषयों का गहन अध्ययन किया गया है। पिछले वर्षों की किताबों ने आपको पहले ही भारतीय इतिहास से परिचित करा दिया है। अब समय आ गया है कि हम कुछ विषयों की गहराई से छानबीन करों।

जहाँ हमने आर्थिक, सास्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक विषयों को चुनकर बद्लाव के अलग-अलग आयामों को समझने की कोशिश की है वहीं इनके बीच की दीवारों को भी तोड़ने का प्रयास किया है। जहाँ इस किताब के कुछ विषय आपको उस युग की राजनीति तथा सत्ता और शक्ति की प्रकृति से परिचित करवाएँगे, वहीं कुछ में यह समझने का प्रयास है कि समाज कैसे संगठित होता है, कैसे काम करता है और कैसे बद्लता है। कुछ और अध्याय बताते है- धार्मिक जीवन और रीति-रिवाजों के बारे में, अर्थव्यवस्थाओं के विषय में और ग्रामीण एवं शहरी समाजों में बद्लाव के बारे में।

इनमें से हर विषय आपको इतिहासकारों के शिल्प से अवगत कराएगा। इतिहास को ढूँढ़ निकालने के लिए इतिहासकारों को स्रोतों की जरूरत पड़ती है जिनके माध्यम से अतीत के बारे में जाना जा सकता है। लेकिन स्रोत खुद-ब-खुद अतीत को प्रकट नहीं करते। इतिहासकारों को इन स्रोतों के साथ जूझना पड़ता है, इनकी व्याख्या करनी पड़ती है और उनसे अतीत के तथ्य बुलवाने पड़ते हैं। इसीलिए तो इतिहास एक दिलचस्प विषय बन जाता है। पुराने स्रोतों से भी हमें कई नयी जानकारियाँ मिल सकती हैं, यदि हम उनसे नए सवाल पृछें और उन पर अलग तरीके से नजर दौढ़ाएँ। इसलिए हमें यह जानने की जरूरत है कि इतिहासकार किस तरह स्रोतों को पढ़ते हैं और कैसे वे पुराने स्रोतों में नयी बातें खोज निकालते है।

लेकिन इतिहासकार सिफ्र पुराने स्रोतों का ही पुनर्परीक्षण नहीं करते, वे नए स्रोत भी खोज निकालते हैं। कई बार ये स्रोत आकस्मिक रूप से मिल जाते हैं। पुराविदों को कभी-कभी अनजाने में ही कोई मुहर या टीला दिख जाता है जिससे किसी प्राचीन सभ्यता के स्थल का सुराग मिल जाता है।

किसी कलेक्टरेट के धूल-धूसरित दस्तावेजों और लेखों के पुलिंदे की छानबीन करते हुए इतिहासकार अनजाने में किसी स्थानीय झगड़े के मुकदमे के कागज्ञात पा लेता है और इनसे सदियों पहले के ग्रामीण जीवन का एक नया विश्व सामने खड़ा हो जाता है। क्या ये खोर्जें एक संयोग मात्र हैं? हो सकता है किसी अभिलेखागार में आपको अचानक पुराने दस्तावेजों का एक पुलिंदा मिल जाए। आप उसे खोल कर देखते हैं लेकिन आपको उसमें कोई महत्वपूर्ण बात नज्ञर नहीं आती। यदि आपके मन में संबढ़ सवाल नहीं हों तो उस स्रोत का कोई मतलब नज्ञर नहीं आएगा। आपको स्रोत को खोजना होता है, मूल पाठ को पढ़ना होता है, सुरागों के पीछे लगना पड़ता है और इन सबका अंतर्सबंध ढूँढ़ना होता है तब जाकर आप अतीत का पुनर्निर्माण कर पाते हैं। किसी स्रोत की खोज मात्र से ही अतीत के रहस्य नहीं खुल जाते। जब अलेक्जैंडर कनिंघम ने पहली बार हड़प्पा सभ्यता की एक मुहर देखी तो वे इसका कोई मतलब नहीं निकाल पाए। काफ़ी समय बाद ही उस मुहर का महत्व समझ में आया।

वस्तुतः जब इतिहासकार नए सवाल पूछना शुरू करते हैं या नए विषयों की खोज करते हैं तब उन्हें अक्सर नए प्रकार के स्रोतों की खोज करनी पड़ती है। यदि हम क्रांतिकारियों और विद्रोहियों के बारे में जानना चाहते हैं तो सरकारी कागज्ञात सिफ्र एक अधूरी छवि ही प्रस्तुत कर पाएँगे। एक ऐसी छवि जो सरकारी पक्ष के ट्रेष और पूर्वाग्रहों से रैंगी हुई होगी। हमें विद्रोहियों की डायरी, उनके व्यक्तिगत पत्र, उनके लेख और उद्धोषणाओं जैसे दस्तावेज्ञों को ढूढ़ने की जरूरत पड़ेगी। ये सब आसानी से नहीं मिलते। यदि हम 1947 के विभाजन के सदमे को झेलने वाले लोगों के अनुभवों को समझना चाहते हैं तो लिखित स्रोतों की अपेक्षा मौखिक स्रोत ज्यादा बातें उद्धाटित कर पाएँगे।

जैसे-जैसे इतिहास की दृष्टि फैलती है वैसे-वैसे अतीत को समझने की कोशिश में लगे इतिहासकार नए सुरागों की तलाश में नए स्रोतों की खोज शुरू कर देते हैं। जब ऐसा होता है तब किन-किन चीजों को स्रोत माना जाए - इसकी समझ ही बदल जाती है। एक समय था जब सिफ् लिखित दस्तावेजों को ही प्रामाणिक स्रोत माना जाता था। लिखित दस्तावेजों को सत्यापित किया जा सकता था, उनका हवाला दिया जा सकता था और उन्हें जाँचा जा सकता था। मौखिक साक्ष्य को एक वैध स्रोत ही नहीं माना जाता था। आखिर उसके सत्यापन या जाँच की गारंटी कौन लेता? मौखिक परंपरा में अविश्वास की यह स्थिति अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। लेकिन मौखिक परंपरा का अभिनव प्रयोग करके ऐसे अनुभवों को सामने लाया गया है जो दूसरे किसी दस्तावेज्ज से प्रकट नहीं होते।

इस साल की किताब से आप इतिहासकारों की दुनिया में प्रवेश करेंगे, उनके साथ नए सूत्रों की तलाश करेंगे और देखेंगे कि वे किस तरह से अतीत के साथ संवाद करते हैं। आप देखेंगे कि वे किस तरह से स्रोतों से सार्थक जानकारी ढूँढ़ निकालते हैं, अभिलेखों को पढ़ते हैं, पुरास्थलों की खुदाई करते हैं, मनकों और हड्डुयों के अर्थ निकालते हैं, महाकाव्यों की व्याख्या करते हैं, स्तूपों और इमारतों का निरीक्षण करते हैं, चित्रों और तस्वीरों का परीक्षण करते हैं, पुलिस की रपट और राजस्व के दस्तावेज्रों की व्याख्या करते हैं और अतीत की आवाज्रों को सुनते हैं। हर विषयवस्तु एक विशेष किस्म के स्रोत की खासियत और संभावनाओं पर विचार करेगी। यह चर्चा करेगी कि कोई स्रोत क्या बता सकता है और क्या नहीं।

भारतीय इतिहास के कुछ विषय पुस्तक का यह भाग 2 है। भाग 1 प्रकाशित हो चुका है। भाग 3 प्रकाशनाधीन है।

नीलाद्रि भट्टाचार्य

मुख्य सलाहकार

इतिहास

अध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक सलाहकार समिति

हरि वासुदेवन, प्रोफेसर, इतिहास विभाग, कलकता विश्वविद्यालय, कोलकाता

मुख्य सलाहकार

नीलाद्रि भट्टाचार्य, प्रोफेसर, इतिहास अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली (विषय 9)

सलाहकार

कुमकुम रॉय, एसोसिएट प्रोफेसर, इतिहास अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली (विषय 2)

मोनिका जुनेजा, गेस्ट प्रोफेसर, इस्टीट्यूट फूरगेशीख्ट (इतिहास संबंधी अध्ययन के लिए संस्था), विएना, ऑस्ट्रिया

सदस्य

उमा चक्रवर्ती, रीडर (अवकाशप्राप्त), इतिहास, मिरांडा हाऊस, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली (विषय 4)

कुणाल चक्रवर्ती, प्रोफेसर, इतिहास अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली (विषय 3)

जया मेनन, रीडर, इतिहास विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ (विषय 1)

नजफ़ हैदर, एसोसिएट प्रोफेसर, इतिहास अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली

पाथों दत्ता, रीडर, इतिहास विभाग, ज्ञाकिर हुसैन कॉलेज (सांध्य कक्षाएँ), दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

प्रभा सिंह, पी.जी.टी., केंद्रीय विद्यालय, ओल्ड कैंट, तेलियरगंज, इलाहाबाद

फ़रहत हसन, रीडर, इतिहास विभाग, अलीगढ़ (विषय 5)

बीबा सोब्ती, पी. जी.टी., मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड, नयी दिल्ली

मुज्ञाफ़र आलम, प्रोफेसर, दक्षिण-एशियाई इतिहास, शिकागो विश्वविद्यालय, शिकागो, यू.एस.ए.

मीनाक्षी खना, रीडर (इतिहास), इद्रप्रस्थ कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली (विषय 6)

रजत दता, प्रोफेसर, इतिहास अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली (विषय 8)

रामचंद्र गुहा, स्वतंत्र लेखक, मानवविज्ञानी एवं इतिहासकार, बंगलौर (विषय 11)

रश्म पालीवाल, एकलव्य, कोठी बाजार, होशंगाबाद

रुद्रांगशू मुखर्जी, कार्यकारी संपादक, दि टेलीग्राफ, कोलकाता (विषय 10)

विजया रामास्वामी, प्रोफेसर, इतिहास अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली (विषय 7)

सी.एन. सुब्रमण्यम, एकलव्य, कोठी बाजार, होशंगाबाद (विषय 7)

स्मिता सहाय भट्राचार्य, पी. जी. टी., ब्लू बेल्स स्कूल, कैलाश कॉलोनी, नयी दिल्ली

सुमित सरकार, प्रोफेसर-इतिहास (अवकाशप्राप्त), दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली (विषय 12)

अनुवादक

अनिल सेठी

पंकज झा, लेकचरर, लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

शालिनी शाह, रीडर, इंद्रप्रस्थ कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

संजय शर्मा, लेक्चरर, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

सीमा एस. ओझा

सदस्य-समन्वयक

अनिल सेठी, प्रोफेसर, सामाजिक विज्ञान शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नयी दिल्ली

सीमा एस. ओझा, लेक्चरर, सामाजिक विज्ञान शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, नयी दिल्ली

आभार

इस पुस्तक के भाग 1 की ही तरह भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 2 को बनाने में भी कई व्यक्तियों और संस्थाओं की बड़ी उत्साहपूर्ण हिस्सेदारी रही। इन सभी को धन्यवाद देते हुए हमें अत्यन्त हर्ष हो रहा है।

अध्यायों की पांडुलिपि पर विस्तृत और लाभदायक टिप्पणियों के लिए हम जॉन फ्रिट्ज, सुनील कुमार और सुप्रिया वर्मा के आभारी हैं। कुछ मुद्दों पर प्रकाश डालकर तुरंत मदद के लिए हम मीना भार्गव, रणबीर चक्रवर्ती, रंजीता दत्ता, भारती जगन्नाथन एवं नंदिता प्रसाद सहाय का धन्यवाद करते हैं। राष्ट्रीय निगरानी समिति के सदस्य प्रोफ्रेसर जे.एस. ग्रेवाल और शोभा वाजपेयी के सुझाव बहुत लाभदायक रहे।

पुस्तक के लिए दृश्य-सामग्री विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं से प्राप्त की गई। खासतौर से हम जॉर्ज मिशेल और जॉन फ्रिट्ज का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे जिनकी उदारता के कारण हम उनके विजयनगर संबंधी संसाधनों के समृद्ध भंडार का उपयोग कर पाए।

आर्ट क्रियेशंस के ऋष्टु टोपा और अनिमेष राँय ने बड़े धीरज और निपुणता के साथ पुस्तक को डिज्ञाइन किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के के. वर्गीस ने मानचित्र तैयार किए। एलबिनस टर्की और मनोज हलदर ने तकनीकी सहायता प्रदान की। समीरा वर्मा ने कई तरह से महत्वपूर्ण मदद की। उनकी खुशमिजाजी भी कई मायनों में मददगार साबित हुई।

दिनेश कुमार, प्रभारी, कंप्यूटर कक्ष; ईश्वर सिंह, मुकदस आजम, अनिल शर्मा, अरविंद शर्मा, सरिता किमोठी, हरि दर्शन लोधी डी.टी.पी. ऑपरेटर; मनोज मोहन, यतेन्द्र कुमार यादव तथा नौशाद अहमद कॉपी एडीटर; अचल कुमार पूफ रीडर ने इस पुस्तक के निर्माण में सहयोग दिया। हम इन सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

परिषद्, इस संस्करण के पुनर्सायोजन के लिए पाठ्यक्रमों, पाठ्यपुस्तकों एवं विषय सामग्री के विश्लेषण हेतु दिए गए महत्वपूर्ण सहयोग के लिए उमेश अशोक कदम, प्रोफेसर, संटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज़, जवाहर्लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नयी दिल्ली; सुनील कुमार सिंह, पी.जी.टी., इतिहास, केंद्रीय विद्यालय, ए.एफ.एस., तुगलकाबाद, महरौली बदरपुर रोड़, नयी दिल्ली; कृष्ण रंजन, पी.जी.टी. इतिहास, केंद्रीय विद्यालय, विकासपुरी, विलेज हस्तसाल, उत्तम नगर, दिल्ली; डॉ. अर्चना वर्मा, इतिहास विभाग, हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली; श्रुति मिश्रा, पी.जी.टी. एवं विभागाध्यक्ष, इतिहास, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम, सेक्टर 12, नयी दिल्ली; गौरी श्रीवास्तव, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, डी.ई.एस.एस., एन.सी.ई.आर.टी., नयी दिल्ली; प्रत्यूष के. मंडल, प्रोफेसर, डी.ई.एस.एस., एन.सी.ई.आर.टी., नयी दिल्ली; सीमा एस. ओझा, प्रोफेसर, डी.ई.एस.एस., एन.सी.ई.आर.टी., नयी दिल्ली; डॉ. शरद कुमार पांडेय, डी.सी.एस. एंड डी., एन.सी.ई.आर.टी., नयी दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त करती है।

पुस्तक के प्रयोगकर्ताओं से पुनर्निवेशन की हम उत्तुकता के साथ प्रतीक्षा करते हैं। इससे भावी संस्करणों को सुधारने में सहायता मिलेगी।

विषय सूची

Textbook illustration

भाग 2

विषय पाँच

यात्रियों के नज्ञरिए 115

समाज के बारे में उनकी समझ

(लगभग दसवीं से सत्रहवीं सदी तक)

विषय छः:

भक्ति-सूफी परंपराएँ 140

धार्मिक विश्वासों में बदलाव और श्रढ़ा ग्रंथ

(लगभग आठवीं से अठारहवीं सदी तक)

विषय सात

एक साम्राज्य की राजधानी : विजयनगर 170

(लगभग चौदहवीं से सोलहवीं सदी तक)

विषय आठ

किसान, ज़मींदार और राज्य 196

कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

(लगभग सोलहवीं और सत्रहवीं सदी)

भाग 3*

विषय नौ

उपनिवेशवाद और देहात

सरकारी अभिलेखों का अध्ययन

विषय दस

विद्रोही और राज

1857 का आंदोलन और उसके व्याख्यान

*भाग 3 इसी क्रम में होगा

विषय ग्यारह

महात्मा गांधी और राष्ट्रीय

सविनय अवज्ञा और उससे आगे

विषय बारह

संविधान का निर्माण

एक नए युग की शुरुआत

Textbook illustration

भाग 1

(पृष्ठ 1-114)

विषय एक

ईटें, मनके तथा अस्थियाँ

हड़पा सभ्यता

विषय दो

राजा, किसान और नगर

आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ

(लगभग 600 ई.पू. से 600 ईसवी)

विषय तीन

बंधुत्व, जाति तथा वर्ग

आरंभिक समाज

(लगभग 600 ई.पू. से 600 ईसवी)

विषय चार

विचारक, विश्वास और इमारतें

सांस्कृतिक विकास

(लगभग 600 ईसा पूर्व से ईसवी 600 तक)

इस पुस्तक का कैसे प्रयोग किया जाए?

यह पुस्तक भारतीय इतिहास के कुछ विषय का भाग 2 है। भाग 3 इसी क्रम में होगा।

•
☑ अध्ययन में मद्द हेतु प्रत्येक अध्याय को कई भागों और उपभागों में बाँटा गया है। सरल पाठन के लिए इन भागों और उपभागों को संख्याएँ दी गई हैं।
•
☑ इसके अलावा कुछ सामग्री तीन तरह के बॉक्सों के अंतर्गत दी गई है।

संक्षेप में अर्थ

अतिरिक्त जानकारी विस्तृत परिभाषाएँ

यह सामग्री परीक्षा में मूल्यांकन हेतु नहीं है। यह केवल समझने की प्रक्रिया पुख्ता बनाने और उसमें मदद करने के लिए है।

•
☑ प्रत्येक अध्याय के अंत में कालरेखाएँं दी गई हैं। ये परीक्षा में मूल्यांकन हेतु नहीं हैं। यह पाठ की सामग्री की पृष्ठभूमि की जानकारी के लिए हैं।
•
☑ प्रत्येक अध्याय में चित्र/रेखाचित्र, मानचित्र और स्त्रोत दिए गए हैं।
•
(क) चित्रों के अंतर्गत औज्ञारों, मृद्भाण्डों, मुहरों, सिक्कां, आभूषणों आदि पुरावस्तुओं के चित्र एवं अभिलेखों, मूर्तियों, पैंटिंग, इमारतों, पुरास्थलों, नक्शों, लोगों तथा जगहां की तसवीरें हैं। इन सभी का इस्तेमाल इतिहासकार स्वोतों के रूप में करते हैं।
•
(ख) आवश्यकतानुसार अध्यायों में मानचित्र दिए गए हैं।

स्रोत

(ग) स्त्रोत अलग तरह के बॉक्स में दिए गए हैं। तरह-तरह की लिखित सामग्री एवं अभिलेखों से अंश इनके अंतर्गत दिए गए हैं। लिखित साक्ष्यों के साथ ही चित्रों के साक्ष्य उन सुरागों से परिचित कराएँगे जिनका इतिहासकार इस्तेमाल करते हैं। आप यह भी देखेंगे कि इतिहासकार इनका विश्लेषण कैसे करते हैं। अंतिम परीक्षा में समान/मिलती-जुलती सामग्री के अंश या फिर चित्र दिए जा सकते हैं। इस तरह आपको ऐसी सामग्री के प्रयोग का अवसर मिलेगा।

☑ पाठ के अंतर्गत दो तरह के प्रश्न दिए गए हैं।

(क) पीले रंग के बॉक्स में वे प्रश्न दिए गए हैं जिनका मूल्यांकन हेतु अभ्यास किया जा सकता है।

(ख) चर्चा कीजिए... के अंतर्गत वे प्रश्न दिए गए हैं जो मूल्यांकन के लिए नहीं हैं।

☑ प्रत्येक अध्याय के अंत में चार तरह के अभ्यास कार्य दिए गए हैं :

Textbook illustration

लघु प्रश्न

Textbook illustration

लघु निबंध

Textbook illustration

मानचित्र कार्य

Textbook illustration

परियोजना कार्य

ये अंतिम परीक्षा व मूल्यांकन हेतु अभ्यास के लिए दिए गए हैं।

आशा है आपको इस पुस्तक का प्रयोग दिलचस्प लगेगा।