Chapter 1
खंड I
प्रस्तावना
यह इकाई संबंधित है :
- स्थिति – विश्व में भारत का स्थान एवं आंतरिक संबंध पि छली कक्षाओं में आप भारत का मानचित्र देख चुके हैं। अब आप भारत के मानचित्र (चित्र 1.1) को जरा गौर से देखिए और इसका अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार ज्ञात कीजिए। क्या आप इसके दक्षिणतम् और उत्तरतम् अक्षांशों को तथा सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी देशांतरों को चिद्धित कर सकते हैं?
भारत की मुख्य भूमि उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक फैली हुई है। भारत का सीमांतर्गत क्षेत्र आगे समुद्र की और 12 समुद्री मील (लगभग 21.9 किलोमीटर) तक फैला हुआ है (परिवर्तन के लिए बॉक्स देखिए)।
मानक मील : 63,360 इंच
समुद्री मील : 72,960 इंच
1 मानक मील : लगभग 1.6 कि.मी. (1.584 कि.मी.)
1 समुद्री मील : लगभग 1.8 कि.मी. (1.824 कि.मी.)
हमारे देश की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी में 6° 45' उत्तर अक्षांश के साथ निर्धारित होती है।
आइए, हम इतने बड़े अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार के परिणामों का विश्लेषण करें।
यदि आप भारत के अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार की गणना करें तो यह लगभग 30°है, जबकि उत्तर से दक्षिण तक इसकी वास्तविक दूरी 3,214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक इसकी दूरी केवल 2,933 किलोमीटर है। इस अंतर का क्या कारण है? इसे जानने के लिए पुस्तक 'भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य, भाग-1 ( रा.शै.अ.प्र.प. 2025 )' के अक्षांश, देशांतर तथा समय के अध्याय संख्या 3 को देखें।
यह अंतर इस तथ्य पर आधारित है कि भुवों की ओर जाते समय दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी घटती जाती है, जबकि दो अक्षांश रेखाओं के बीच दूरी हर जगह एक-सी रहती है। दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी जात कीजिए।
अक्षांश रेखाओं के मानों से ज्ञात होता है कि भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध अथवा कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है। यही स्थिति देश में भूआकृति, जलवायु, मिट्री के प्रकारों तथा प्राकृतिक वनस्पति में पाई जाने वाली भारी भिन्नता के लिए उत्तरदायी है।
आइए! अब हम देशांतरीय विस्तार और भारत के लोगों पर उसके प्रभाव का अध्ययन करें। देशांतर रेखाओं के मानों से स्पष्ट होता है कि इनमें लगभग 30 डिग्री का अंतर है जो हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर पैदा करता है। आप भारतीय मानक समय से पहले से ही परिचित हैं। मानक याम्योत्तर का क्या उपयोग है? जब उत्तर-पूर्वी राज्यों में जैसलमेर की तुलना में सूर्य दो घंटे पहले उदय होता है तो पूर्व में डिब्रूगढ़, इम्फाल तथा देश के अन्य भागों में स्थित जैसलमेर, भोपाल अथवा चेन्नई में घडियाँ एक जैसा समय दिखाती हैं। ऐसा क्यों होता है? भारत के कुछ ऐसे स्थानों के नाम लिखिए जिनमें से मानक याम्योत्तर गुजरती है।
विश्व के देशों में आपसी समझ के तहत मानक याम्योत्तर को 7°30' देशांतर के गुणाक पर चुना जाता है। यही कारण है कि 82°30' पूर्वे याम्योत्तर को भारत की मानक याम्योत्तर चुना गया है। भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घटे 30 मिनट आगे है।
कुछ देश ऐसे हैं जिनमें अधिक पूर्व-पश्चिम विस्तार के कारण एक से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ हैं। उदाहरणतः संयुक्त राज्य अमेरिका में छह समय कटिबंध हैं।


भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है जो विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 प्रतिशत भाग है। इस प्रकार भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। क्या आपको नौवीं कक्षा की पुस्तक में पढ़े गए भारत से बड़े देशों के नाम याद हैं?
आकार
भारत के आकार ने इसे विशिष्ट भौतिक विविधता प्रदान की है। उत्तर में ऊँचे पर्वत, गंगा, ब्रहापुत्र, महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी जैसी बड़ी नदियाँ हैं; उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भारत में वनाच्छादित पहाड़ियाँ हैं, जबकि मरुस्थली में रेत के विस्तृत फैलाव है। उत्तर में हिमालय पर्वत, उत्तर-पश्चिम में हिंदूकुश व सुलेमान श्रेणियों, उत्तर-पूर्व में पूर्वाचल पहाड़ियों तथा दक्षिण में विशाल हिंद महासागर से सीमांकित एक बृहत भौगोलिक इकाई है, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है। इसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत आते हैं। भूतकाल में हिमालय अपनी अन्य श्रेणियों के साथ एक मजबूत भौतिक अवरोधक की भूमिका निभाता रहा है। खैबर, बोलन, शिपकीला, नाथुला तथा बोमडीला जैसे कुछ पहाड़ी दरों को छोड़कर इसे पार करना मुशिकल था। हिमालय पर्वत ने भारतीय उपमहाद्वीप को एक अद्वितीय क्षेत्रीय पहचान स्थापित करने में सहायता की है।
भारत के भौतिक मानचित्र का हवाला देते हुए अब आप उन भौतिक विविधताओं का वर्णन कर सकते हैं, जो कश्मीर से कन्याकुमारी और राजस्थान में जैसलमेर से मणिपुर में इम्फ्राल तक यात्रा करते समय आपके मार्ग में आएँगे।
भारत का प्रायद्वीप भाग हिंद महासागर की ओर उभरा हुआ है। भारत की संपूर्ण तट रेखा द्वीप समूहों समेत 7,517 किलोमीटर पर विस्तृत है। अतः एक देश के रूप में भारत भौतिक दृष्टि से विविधतापूर्ण भूभाग है, जिससे यहाँ विभिन्न प्रकार के संसाधन पाए जाते हैं।
क्या आपको याद है?
स्कूल भुवन एन.सी.ई.आर.टी. एक वेब पोर्टल है जो देश के प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण और सतत विकास में उनकी भूमिका के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता लाने के लिए मानचित्र आधारित शिक्षा प्रदान करता है। यह एन.सी.ई.आर.टी. पाठयक्रम के आधार पर भुवन–एन.आर.एस.सी/इसरो की एक पहल है। आप भारत के विभिन्न मानचित्रों को देख सकते हैं – http://bhuvan-app1.nrsc.gov.in/mhrd_ncert/
भारत एवं उसके पड़ोसी
भारत की स्थिति मानचित्र (चित्र 1.2) की जॉँच करें। आप देखेंगे कि भारत, एशिया महाद्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है और बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के रूप में विस्तृत इसकी दोनों भुजाएँ हिंद महासागर के साथ सीमा बनाती हैं। प्रायद्वीपीय भारत की इस सामुद्रिक स्थिति की वजह से ही भारत समुद्री व वायुमार्गों द्वारा अपने पड़ोसी क्षेत्रों से जुड़ा है।
मानचित्र को देखते हुए भारत के पड़ोसी देशों की एक सूची बनाएँ।
श्रीलंका और मालदीव, हिंद महासागर में स्थित दो ढ्वीपीय देश हैं जो भारत के पड़ोसी हैं। श्रीलंका भारत से मत्रार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है।
खाड़ी तथा जलसंधि में अंतर स्पष्ट कीजिए।
क्या आप सोचते हैं कि आज के आधुनिक युग में भौतिक दूरी अपने पड़ोसी देशों से अंतःक्रिया करने में बाधक है? हमने किस प्रकार भौतिक दूरियों द्वारा पैदा किए गए यात्रा के घर्षण को तटस्थ किया है?
क्रियाक्लाप : एटलस/स्कूल भुवन एन.सी.ई.आर.टी. पोर्टल पर भारत के मानचित्र का निरीक्षण करें और भारत की अंतरीष्ट्रीय सीमा के पास स्थित राज्यों/जिलों/गाँवों के बारे में जानकारी एकत्रित करें।
अभ्यास
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के संदर्भ में प्रासंगिक है?
(क) 8° 41' उ. से 35° 7' उ.
(ख) 8° 4' उ. से 35° 6' उ.
(ग) 8° 4' उ. से 37° 6' उ.
(घ) 6° 45' उ. से 37° 6' उ.
(ii) निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?
(क) बांग्लादेश
(ख) पाकिस्तान
(ग) चीन
(घ) म्यांमार
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?
(क) चीन
(ख) फ्रांस
(ग) मिस्त्र
(घ) ईरान
(iv) निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर है?
(क) 69° 30' पूर्व
(ख) 75°030' पूर्व
(ग) 82°030' पूर्व
(घ) 90°°30' पूर्व
(v) अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे?
(क) यमुना
(ख) सिंधु
(ग) ब्रहापुत्र
(घ) गंगा
2. निम्नलिखित प्रश्नों का लगभग 30 शब्दों में उत्तर दें:
3. भारत के मानचित्र/एटलस/जनगणना पर आधारित क्रियाकलाप (इस अभ्यास को समझाने व विद्यार्थियों से करवाने में अध्यापक सहायता कर सकते हैं)
4. परिशिष्ट-II पर आधारित क्रियाक्लाप (इस अभ्यास को समझाने व विद्यार्थियों से करवाने में अध्यापक सहायता कर सकते हैं)
