पहले SCO सभ्यतागत संवाद मंच का आयोजन
Eduteria Insights · 20 Nov 2026
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यतागत संवाद मंच (SCO Civilisational Dialogue Forum) का उद्घाटन किया।
अवधि: 20–22 नवंबर 2026।
उद्देश्य: SCO देशों के बीच साझा सभ्यतागत विरासत, जन-जन के संबंधों और अंतर-सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना।
पृष्ठभूमि
इस मंच का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था।
बाद में SCO की बिश्केक घोषणा में इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया।
प्रमुख आकर्षण
सभ्यताओं के बीच संवाद – सांस्कृतिक कार्यक्रम : संगीत, नृत्य, दृश्यात्मक कहानी प्रस्तुतिकरण और कथावाचन पर आधारित कार्यक्रम।
थीम: “वसुधैव कुटुम्बकम् – विश्व एक परिवार है”।
ASTITVA – The Essence of Our Existence (ASTITVA – हमारे अस्तित्व का सार): भारत की पुरातात्त्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी।
यह प्रदर्शनी 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्त्विक साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली के इतिहास को प्रदर्शित करती है।
महाभारत स्क्रॉल मंडप – अनंत: महाभारत की 18वीं शताब्दी की एक दुर्लभ चित्रित स्क्रॉल (Illustrated Scroll) की प्रदर्शनी।
महत्त्व
SCO सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक कूटनीति और जन-जन के संबंधों को मजबूत करता है।
भारत और यूरेशिया के विभिन्न देशों के बीच साझा ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत संबंधों की समझ को बढ़ावा देता है।
शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करता है।
- First SCO Civilisational Dialogue Forum
- UPSC
Swipe up (or press ↓) for the next news














