SUVIKALP को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2026
Eduteria Insights · 21 Oct 2026
चर्चा में क्यों ?
कोयला मंत्रालय के अधीन कोल कंट्रोलर ऑर्गनाइजेशन (CCO) ने बंद हो चुकी कोयला खदानों की भूमि की वैज्ञानिक बंदी (Scientific Mine Closure) और सतत पुनर्उपयोग (Sustainable Repurposing) के लिए SUVIKALP नामक टूल विकसित किया था
इसे बेहतर कार्य निष्पादन के लिए Skoch गोल्ड अवार्ड 2026 दिया गया है
SUVIKALP CCO द्वारा विकसित in-house "Mine Repurposing Tool" है जो यह तय करने में मदद करता है कि किसी बंद खदान की भूमि के लिए कौन-सा पुनर्उपयोग प्रोजेक्ट सबसे उपयुक्त है।
यह कई तकनीकी, पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक (Technical, Environmental, Social, Economic) मानदंडों पर परियोजनाओं का मूल्यांकन और रैंकिंग करता है
महत्त्वपूर्ण शब्दावली:
माइन क्लोज़र (Mine Closure): खदान से खनन बंद होने के बाद उस जगह को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और उपयोगी बनाने की प्रक्रिया। इसे "वैज्ञानिक" तब कहते हैं जब यह योजना, डेटा और मानकों के आधार पर हो, न कि केवल खदान को बंद करके छोड़ देना।
माइन रीपर्पज़िंग (Mine Repurposing): बंद खदान की भूमि/गड्ढों का नए सिरे से उपयोग जैसे खेती, नवीकरणीय ऊर्जा (सोलर), पर्यटन, जलाशय, औद्योगिक उपयोग, आदि।
CCO (Coal Controller Organisation): कोयला मंत्रालय का एक संगठन, जो कोयला भंडार, उत्पादन और खदान बंदी से जुड़े नियामकीय/तकनीकी कार्य देखता है।
नोट: स्कॉच गोल्ड अवार्ड (SKOCH Gold Award) भारत में सुशासन, नवाचार और जनहित में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने वाला एक निजी, स्वतंत्र पुरस्कार है। इसे स्कॉच ग्रुप (SKOCH Group) नाम की एक स्वतंत्र थिंक-टैंक संस्था देती है, जो 1997 से काम कर रही है और 2003 से ये अवार्ड दे रही है।
Swipe up (or press ↓) for the next news















