SIMBEX-2026: भारत–सिंगापुर समुद्री द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास
Eduteria Insights · 22 Oct 2026
चर्चा में क्यों ?
भारत-सिंगापुर के बीच 33वाँ द्विपक्षीय समुद्री नौसैनिक अभ्यास SIMBEX-2026 21 से 26 अक्टूबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है।
इस अभ्यास में सिंगापुर की नौसेना का जहाज RSS Supreme भाग ले रहा है। उद्घाटन समारोह INS Nilgiri और INS Kamorta पर आयोजित किया गया।
यह अभ्यास भारत की समुद्री सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, नौसैनिक कूटनीति और भारत की Act East Policy के दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण है।
महत्त्वपूर्ण पक्ष:
SIMBEX की शुरुआत 1994 में Exercise Lion King के नाम से हुई थी। समय के साथ यह दोनों देशों के बीच व्यापक समुद्री सहयोग का महत्त्वपूर्ण माध्यम बन गया।
इस अभ्यास को दो प्रमुख चरणों में आयोजित किया जाता है। दोनों का उद्देश्य केवल सैन्य अभ्यास करना नहीं, बल्कि एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझना और संयुक्त अभियानों की क्षमता विकसित करना भी है। इनमें से एक का नाम हार्बर फेज(Harbour Phase) है और दूसरे का नाम सी फेज (Sea Phase) .
- SIMBEX 2026
- SIMBEX 2026 in News
- SIMBEC 2026 Current Affairs
- All About SIMBEX 2026
- SIMBEX 2026 UPSC
- SIMBEX 2026 EDUTERIA
Swipe up (or press ↓) for the next news















