क्या है शामोंडा वायरस ?
Eduteria Insights · 23 Oct 2026
चर्चा में क्यों ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फ्रांस में शामोंडा वायरस से पीड़ित पहले व्यक्ति की जानकारी दी है. बाद में इसकी मौत हो गई.
Midge (छोटी मक्खी जैसा कीट) से फैलने वाला यह वायरस सामान्य तौर पर मवेशी में पाया जाता है .
हालाँकि इसकी उपस्थिति घोड़े, भेड़ और बकरियों में भी होती है.
वायरस के लक्षण
इसके लक्षणों में बुखार, दस्त और दूध उत्पादन में कमी शामिल हैं। गर्भपात और भ्रूण में गंभीर विकृतियाँ भी हो सकती हैं। कुछ घोड़ों में तंत्रिका संबंधी विकार भी देखे गए हैं।
महत्त्वपूर्ण पक्ष
यह श्मालेनबर्ग वायरस के समान समूह से संबंधित है, जो पशुधन(livestock) में प्रजनन संबंधी विकार पैदा करता है।
यह वायरस सबसे पहले 1965 में नाइजीरिया में मवेशियों में पाया गया था, तब से यह अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में भी पाया गया है।
शमोंडा विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) द्वारा सूचीबद्ध बीमारियों में से एक नहीं है और इसलिए देशों को अपनी रोग-विशिष्ट रिपोर्टिंग बाध्यताओं के तहत WOAH को मामलों की सूचना देने की जरुरत नहीं है।
Swipe up (or press ↓) for the next news














