ECINET प्लेटफॉर्म पर किसी भी राज्य के अधिकारियों का access कभी भी Switch off किया जा सकता है
Eduteria Insights · 21 Oct 2026
चर्चा में क्यों ?
1. 'Charchagram' नाम के एक नागरिक संगठन ने एक ऑडिट रिपोर्ट तैयार किया है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि चुनाव आयोग के पास एक ऐसी तकनीकी सुविधा (Feature) है वह ECINET प्लेटफॉर्म पर किसी भी राज्य के अधिकारियों की पहुंच (Access) को कभी भी बंद (Switch off) कर सकता है।
ECINET चुनाव आयोग का एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे जनवरी 2026 में लॉन्च किया गया था।
यह अधिकारियों के लिए एक 'यूनिफाइड पोर्टल' है, जहां से चुनाव से जुड़े सारे डिजिटल काम (जैसे वोटर लिस्ट, फॉर्म आदि) देखे और मैनेज किए जाते हैं।
महत्त्वपूर्ण पक्ष:
इस सिस्टम में राज्यों के नोडल अधिकारियों (SNOs) के पास एक 'डिसेबल बटन' (Disable button) है। अगर चुनाव आयोग चाहे, तो वह इस बटन को दबाकर उस राज्य के अधिकारी की पहुंच को तुरंत रोक सकता है। इसके बाद अधिकारी को स्क्रीन पर मैसेज आएगा कि "आपके राज्य के लिए यह फॉर्म देखना बंद कर दिया गया है।"
चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ) ने पहले भी चुनावी डेटा के इस तरह 'सेंट्रलाइजेशन' (एक जगह इकट्ठा करने) पर आपत्ति जताई थी। उन्हें लगता है कि इससे चुनावी प्रक्रिया में दखल दिया जा सकता है।
Swipe up (or press ↓) for the next news













