पुलिस स्मृति दिवस : 21 अक्टूबर
Eduteria Insights · 21 Oct 2026
चर्चा में क्यों ?
हर साल 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस दिवस का आयोजन होता है.
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में, भारी हथियारों से लैस चीनी सेना ने भारतीय पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया था। इसमें 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे ।
जनवरी 1960 में, देश भर के पुलिस महानिरीक्षकों (IGP) के वार्षिक सम्मेलन में यह तय किया गया कि हर साल 21 अक्टूबर को इन शहीदों की याद में "स्मृति दिवस" मनाया जाएगा ।
2018 में इसी दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया था ।
महत्त्वपूर्ण पक्ष:
राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में केंद्रीय शिल्पकृति के रूप में मौजूद एक 30 फुट ऊँचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खंड(monolith) पुलिस कर्मियों की शक्ति, विनम्रता और नि:स्वार्थ सेवा का प्रतीक है।
राष्ट्रीय पुलिस स्मारक केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होता है।
Swipe up (or press ↓) for the next news















